scriptतीन दिन गायत्री जयंती महोत्सव, ऑनलाइन शामिल होंगे श्रद्धालु | VEDMATA GAYATRI JAYANTI 2021 GANGA DASHAHARA | Patrika News

तीन दिन गायत्री जयंती महोत्सव, ऑनलाइन शामिल होंगे श्रद्धालु

locationजयपुरPublished: Jun 12, 2021 04:37:57 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

वेदमाता गायत्री जयंती (Vedmata Gayatri Jayanti) और पतित पावनी गंगा का अवतरण (Ganga) पर्व 20 जून को मनाया जाएगा। गायत्री परिवार की ओर से इस उपलक्ष्य में ब्रह्मपुरी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत 19 जून से होगी। इन कार्यक्रमों में गायत्री परिजन शामिल होंगे, अन्य श्रद्धालु ऑनलाइन कार्यक्रम में जुडेंगे।

तीन दिन गायत्री जयंती महोत्सव, ऑनलाइन शामिल होंगे श्रद्धालु

तीन दिन गायत्री जयंती महोत्सव, ऑनलाइन शामिल होंगे श्रद्धालु

तीन दिन गायत्री जयंती महोत्सव, ऑनलाइन शामिल होंगे श्रद्धालु
– जप, दीप यज्ञ, हवन, योग सहित होंगे कई कार्यक्रम
— मुख्य आयोजन ब्रह्मपुरी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में
जयपुर। वेदमाता गायत्री जयंती (Vedmata Gayatri Jayanti) और पतित पावनी गंगा का अवतरण (Ganga) पर्व 20 जून को मनाया जाएगा। गायत्री परिवार की ओर से इस उपलक्ष्य में ब्रह्मपुरी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत 19 जून से होगी। इन कार्यक्रमों में गायत्री परिजन शामिल होंगे, अन्य श्रद्धालु ऑनलाइन कार्यक्रम में जुडेंगे।
गायत्री परिवार उप जोन संयोजक सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि 19 जून को ब्रह्मपुरी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में सुबह छह से शाम छह बजे तक गायत्री महामंत्र का अखंड जप होगा। शक्तिपीठ में निवास करने वाले परिवारजन सपरिवार अखंड दीपक के समक्ष सद्बुद्धि की कामना के साथ जप करेंगे। शाम छह बजे दीपयज्ञ किया जाएगा। गायत्री परिवार के लोग अपने घर पर जप करेंगे। दूसरे दिन 20 जून को सुबह 8 बजे गायत्री यज्ञ किया जाएगा। तीसरे दिन 21 जून को विश्व योग दिवस पर सुबह 6 बजे से योग प्राणायाम करेंगे।
कोरोना के कारण वर्चुअल आयोजन
गायत्री परिवार, जयपुर के समन्वयक ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि कोरोना की वर्तमान परिस्थिति में शक्तिपीठ, चेतना केंद्र और शाखाओं में एकत्रित होकर गायत्री जयंती पर्व मनाना संभव नहीं है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि ब्रह्मपुरी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में ही मुख्य कार्यक्रम होगा। गायत्री परिजन वर्चुअल माध्यम से आयोजन से जुड़ सकेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो