scriptशत्रु के घर में शुक्र… किसके बनेंगे काम, किसको टेंशन | Venus transit into Leo... lets see Luck favors whom | Patrika News

शत्रु के घर में शुक्र… किसके बनेंगे काम, किसको टेंशन

locationजयपुरPublished: Aug 17, 2019 01:56:18 am

एक अहम राशि परिवर्तन हुआ है, वैभव एवं विलासिता के स्वामी दैत्यगुरु शुक्र (Venus) कर्क राशि से सिंह (Leo) राशि में आ चुके हैं। सिंह राशि में शुक्र का जाना बहुत शुभ नहीं माना जाता क्योंकि सिंह राशि के स्वामी सूर्य के साथ शुक्र की नैसर्गिक शत्रुता रहती है। ऐसे में सवाल उठता है कि सिंह राशि के शुक्र किसे मालामाल करेंगे और किसे बेहाल।

शत्रु के घर में शुक्र... किसके बनेंगे काम, किसको टेंशन

शत्रु के घर में शुक्र… किसके बनेंगे काम, किसको टेंशन

एक अहम राशि परिवर्तन हुआ है, वैभव एवं विलासिता के स्वामी दैत्यगुरु शुक्र कर्क राशि से सिंह राशि में आ चुके हैं। सिंह राशि में शुक्र का जाना बहुत शुभ नहीं माना जाता क्योंकि सिंह राशि के स्वामी सूर्य के साथ शुक्र की नैसर्गिक शत्रुता रहती है। ऐसे में सवाल उठता है कि सिंह राशि के शुक्र किसे मालामाल करेंगे और किसे बेहाल।

इसलिए महत्वपूर्ण हैं शुक्र
किसी भी जातक की जन्मकुंडली में शुक्र मकान, वाहन, विलासिता, वैभव, ऐश्वर्य, संतान सुख, राजपद, शिक्षा, उत्तम स्वास्थ्य और सौंदर्य के कारक माने गए हैं। इसीलिए इनका गोचर किसी भी जातक की जन्म कुंडली में महत्वपूर्ण फलादेश का कारण होता है।

तुला के स्वामी हैं
तुला राशि के स्वामी शुक्र मीन राशि में उच्च के होते हैं सामान्यत: इनका दुष्प्रभाव बहुत ज्यादा नहीं पड़ता लेकिन स्वास्थ्य के विषय में एवं वैवाहिक जीवन के विषय में शुक्र की अहम भूमिका होती है।

सिंह राशि में जाने का मतलब…
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का यह परिवर्तन मानसिक उलझनें लाएगा। विशेषकर प्रेम संबंधों के मामले में
वृषभ राशि वालों से यह गोचर विलासिता पर खर्च करवाएगा। पारिवारिक कलह का सामना हो सकता है।
मिथुन राशि का पराक्रम बढ़ेगा तो छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव की भी संभावना है। यदि आप महिला हैं तो प्रभाव वृद्धि होगी।
कर्क राशि के लिए शुक्र का जाना आय के स्रोत बढ़ाएगा ही, लंबित पड़ा हुआ पैसा भी वापस आएगा।
सिंह राशि वालों के लिए शुक्रका गोचर उलझनें बढ़ाएगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में पद एवं गरिमा भी बढ़ाएगा।
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आंखों से जुड़ी परेशानी पैदा कर सकता है।
तुला राशि की महिलाओं के लिए यह गोचर बेहतरीन है। किसी भी तरह की कामयाबी हासिल करना चाह रही हों तो अवसर का लाभ उठाएं।
वृश्चिक राशि वालों के लिए प्रमोशन और नए अनुबंध के योग हैं।
धनु राशि वालों के रुके हुए काम बनेंगे। हालांकि लंबी यात्राएं आपको थकाकर रख देंगी।
मकर राशि को मिलाजुला फल मिलेगा। प्रसिद्धि तो बढ़ेगी लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।
कुंभ राशि वालों की जिंदगी में नए प्यार की संभावना जागेगी। लेकिन साझेदारी से बचने की जरूरत है।
मीन राशि वालों के लिए यह समय गुप्त शत्रु बढ़ाएगा। इसलिए आप अपने मित्रों और अधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो