scriptविहिप का राजनीति से कोई सम्बन्ध नहीं, लोग भाजपा को वोट देते हैं तो हम क्या करें – कोकजे | VHP has no relation with politics, says kokje | Patrika News
जयपुर

विहिप का राजनीति से कोई सम्बन्ध नहीं, लोग भाजपा को वोट देते हैं तो हम क्या करें – कोकजे

विहिप के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वी.एस. कोकजे ने कही बाते।

जयपुरMay 09, 2018 / 09:44 pm

Jitendra Rangey

kokje

kokje

जयपुर। विहिप के नव निर्वाचित अध्यक्ष वी एस कोकजे ने कहा है कि विहिप का सीधा तौर पर राजनीति से कोई सम्बन्ध नहीं है। विहिप के लोग भाजपा को वोट दे रहे हैं तो वो उनकी निजी राय है। उसमें विहिप क्या करे। हम सब स्वीकार करते हैं कि सौ प्रतिशत लोग बीजेपी को वोट देते होंगे। इसके जिम्मेदार तो बाकी की पार्टियां व कांग्रेस है। वह हमको अछूत समझकर हमारे यहां पर आती ही नहीं। विश्व हिंदू परिषद ने तो किसी को आने से रोका नहीं। यह बात बुधवार को विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में विहिप के अध्यक्ष वी.एस. कोकजे ने कहीं। कोकजे ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का राजनीति से कोई संबंध नहीं है। राजस्थान के विधानसभा चुनाव का कोई सीधा संबंध विहिप से नहीं है।
पदाधिकारी बदलते हैं एजेंडा नहीं
कोकजे ने कहा कि केवल पदाधिकारी बदलते हैं एजेंडा नहीं बदलता है। हम सब वह काम करते हैं जो हमारे उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जरूरी होता है। जैसे आम धारणा होती है कि नया अध्यक्ष आया है वह यह करेगा वह करेगा। हम सब लोग मिलकर वही प्लान करते हैं जो हमारे उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आवश्यक है तो उन कामों को आगे ले जाना महत्वपूर्ण है। व्यक्ति बदलने से संगठन में कोई बदलाव आता नहीं है। इसलिए मेरा कोई एजेंडा नहीं है।
भव्य मंदिर का निर्माण हो यह सबसे बड़ी प्राथमिकता
कोकजे ने राम जन्मभूमि को लेकर कहा कि राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो यह सबसे बड़ी प्राथमिकता है। साथ ही सामाजिक समरसता, धर्म परिवर्तन को रोकना जो लोग हिंदू धर्म छोड़कर चले गए हैं उन्हें वापस लाना है। हिंदू संस्कृति का संरक्षण देना आदि उद्देश्य है। 1980 से राम जन्मभूमि मसला जब उठा उसके बाद से राम जन्मभूमि स्थान वापस प्राप्त करके उस पर भव्य मंदिर का निर्माण करना विहिप की प्राथमिकता बन गई। जो आक्रांता आए उन्होंने बलपूर्वक हमारी संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया। मानबिंदू को नष्ट करने का प्रयास किया। राम जन्म भूमि स्थान हमारा मानबिंदू है उसे प्राप्त करने के लिए सभी प्रकार के प्रयास चल रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय में मामले को लेकर शीघ्र अति शीघ्र निर्णय करवाना प्राथमिकता है।
राजस्थान से संपूर्ण भारत को उम्मीद
राजस्थान से संपूर्ण भारत को उम्मीद है। कोकजे ने कहा कि देश में में व्यापार के लिए और अन्य कार्यों के लिए राजस्थानी फैले हुए हैं और वह हर जगह प्रभावशाली है। यदि हम राजस्थान में काम बढ़ाते हैं तो उसका असर पूरे भारत में पड़ेगा, क्योंकि यहां के लोग सारे देश में प्रभावशाली है। व्यापार उनके हाथ में है। सबसे बड़ी बात राजस्थान में हिंदू धर्म की संस्कृति की बहुत बड़ी परंपरा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो