scriptशातिर जालसाज गिरफ्तार | Vicious fraudster arrested | Patrika News

शातिर जालसाज गिरफ्तार

locationजयपुरPublished: Dec 31, 2019 09:41:42 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

गलतागेट थाना पुलिस ने मंगलवार को एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है।

शातिर जालसाज गिरफ्तार

शातिर जालसाज गिरफ्तार

गलतागेट थाना पुलिस ने मंगलवार को एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। थानाप्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जालसाजी के मामले में आरोपित बनवारी लाल उर्फ शिवचरण मीणा निवासी गांव बाटोदा सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली बाईपास गलतागेट निवासी मुबारक अली ने 21 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपित मनीष शर्मा व बनवारी लाल ने एक प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनाकर 2 लाख रुपए हड़प लिए। मामले की जांच के बाद आरोपित मनीष शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथी मनीष की गिरफ्तारी का पता चलने पर आरोपित बनवारी लाल फरार हो गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को फरार आरोपित बनवारी लाल उर्फ शिवचरण मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ इसी प्लॉट को बेचन के नाम पर ठगी का एक मुकदमा ट्रांसपोर्ट नगर थाने में भी दर्ज है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो