scriptजहरीला दाना डालकर सात मोरों का शिकार | Victims of seven peacocks putting poisonous seeds | Patrika News

जहरीला दाना डालकर सात मोरों का शिकार

locationजयपुरPublished: Jan 17, 2016 02:20:00 am

Submitted by:

shailendra tiwari

नैनवां रेंज के बांसी वन नाका क्षेत्र में शनिवार सुबह जहरीला दाना डालकर
सात मोरों का शिकार कर लिया। मौके से तीन शिकारी लाल रंग की मोटरसाइकिल से
भाग छूटे। वे छह मोरों को अपने साथ ले गए और एक को मौके पर ही पटक गए।

नैनवां रेंज के बांसी वन नाका क्षेत्र में शनिवार सुबह जहरीला दाना डालकर सात मोरों का शिकार कर लिया। मौके से तीन शिकारी लाल रंग की मोटरसाइकिल से भाग छूटे। वे छह मोरों को अपने साथ ले गए और एक को मौके पर ही पटक गए।

वन विभाग ने शिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में तीन दिन में यह दूसरी वारदात है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे एक मोटरसाइकिल पर तीन शिकारी आए और मरां व मूंडली गांव के बीच खेतों के पास जहरीला दाना डालकर मोरों का शिकार कर लिया।

इस दौरान अपने खेत पर रखवाली करने जा रही सातवीं कक्षा की छात्रा नेहा मीणा ने उन्हें देख लिया। छात्रा ने पड़ोस के खेत वाले व्यक्ति को इस बारे में बताया। जिसने वार्ड पंच महावीर सेन और सरपंच हंसराज गुर्जर को सूचित किया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे शिकारी छह मृत मोरों को अपने साथ लेकर फरार हो गए।

सरपंच की सूचना पर नाका प्रभारी देवी सिंह वनकर्मी रामराय, रामचरण व कजोड़ के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मिले एक मृत मोर को जब्त किया। साथ ही वहांपर बिखरे मक्का, गेहूं व बाजरे के दाने भी जब्त किए। बाद में मृत मोर को पोस्टमार्टम के लिए देई पशु चिकित्सालय लाया गया। वनकर्मियों ने ग्रामीणों से शिकारियों के हुलिए के बारे में पूछताछ की। नैनवां रेंजर संजीव गौतम ने बताया कि शिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

तीन दिन में दूसरी वारदात
बांसी वन क्षेत्र में तीन दिन में मोरों के शिकार की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले गुरुवार शाम को भी बांसी-सांवतगढ़ मार्ग पर छह मृत मोर मिले थे। जिनके मामले में शुक्रवार को अज्ञात शिकारियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो