जयपुर

जहां पर सूरज उगता है वहां पर भी भाजपा और जहां पर सूरज डूबता है वहां पर भी भाजपा- सीएम राजे

जहां पर सूरज उगता है वहां पर भी भाजपा और जहां पर सूरज डूबता है वहां पर भी भाजपा- सीएम राजे

जयपुरMar 04, 2018 / 04:21 pm

Nidhi Mishra

CM Raje statement on Tripura Nagaland election 2018

जहां पर सूरज उगता है वहां पर भी भाजपा और जहां पर सूरज डूबता है वहां पर भी भाजपा। त्रिपुरा में वाम पंथियों के किलेे को जनता ने ढहा दिया। यह बात रविवार को भाजपा मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर में ऐतिहासिक जीत हुई है। त्रिपुरा में जीरो से टॉप तक का सफर आसन नहीं था। यहां पर ट्राइबल ने भी भाजपा का साथ दिया। भाजपा के कई कार्यकताओं तक ने जान तक गंवाई। त्रिपुरा के साथ अब बीस राज्यों में भाजपा और उसके समर्थित दल की सरकार है। कांग्रेस चार राज्यों तक सीमित रह गई है। एक सीट मुश्किल से मिलती थी और नगालैंड में ग्यारह जीते हैं। शहरी अब सिर्फ शहरी व ग्रामीण अब सिर्फ ग्रामीण नहीं रहे हैं। सभी ओर विकास हो रहा है। राजस्थान में विधानसभा चुनावों में फिर से भगवा फहरेगा। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अब भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। राजे ने हार पर कहा कि ये वेकअप कॉल है। हम आठ माह में सब बदल देंगे। अभी तो एंजॉय करे।
 

बदलाव में प्रवासी राजस्थानियों का हाथ


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी त्रिपुरा में भरे पड़े हैं। इस बदलाव में प्रवासी राजस्थानियों का हाथ है। पार्टी के कार्यकताओं की मेहनत रंग लाई हैं। अब विकास की राजनीति पर ध्यान दिया जा रहा है। भाजपा निर्णायक सरकार है। जो पहले व्यक्ति से लेकर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश करती है।
 

बढ़ा वोट बैंक


राजे ने कहा कि भाजपा का लगातार वोट बैंक बढ़ा है। त्रिपुरा में पहले जहा 1.3 प्रतिशत से 43 प्रतिशत तक बढ़ा है। साथी पार्टियों को मिला लिया जाए तो वोट बैंक 51 प्रतिशत हो गया है। कांग्रेस का वोट बैंक 1.8 प्रतिशत पर आ गया है। नगालैंड में 2 प्रतिशत से चालीस प्रतिशत वोट बैंक हो गया है। नोर्थ ईस्ट का राजनैतिक चित्र बदल चुका है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.