scriptVideo viral: पाकिस्तानी लड़के ने इमरान को लताड़ा ! | Video viral: The boy gave advice to Pakistan PM Imran Khan | Patrika News

Video viral: पाकिस्तानी लड़के ने इमरान को लताड़ा !

locationजयपुरPublished: Sep 02, 2019 11:37:06 am

Submitted by:

sangita chaturvedi

Video viral: पाकिस्तानी लड़के ने इमरान को लताड़ा !

Video viral: पाकिस्तानी लड़के ने इमरान को लताड़ा !

Video viral: पाकिस्तानी लड़के ने इमरान को लताड़ा !

Video viral: कश्मीर को लेकर कंगाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के रुख से खुद वहां की जनता परेशान है… यह हकीकत तब सामने आई जब उन्होंने कश्मीरियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कश्मीर आवर मनाया.. इस दौरान कश्मीर आवर के नाम पर पाकिस्तानियों को सड़कों पर दौड़ा दिया… देशभर में कई रैलियां आयोजित कीं। हालांकि, इस कथित एकजुटता की उस वक्त पोल खुल गई जब रैलियों में इक्का-दुक्का लोग सड़क पर दिखे.. और कराची की सड़कों पर लोग ट्रेफिक पुलिस से उलझते नजर आए… अब एक पाकिस्तानी लड़के ने अपने पीएम खान को नसीहत दी है… इमरान को नसीहत देने का उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है…. यह वीडियो पाकिस्तानी अवाम के बीच लोकप्रिय हो रहा है…. लड़का वीडियो में भारत की तारीफ कर रहा है…. वह यह कहता नजर आ रहा है कि भारत ने दुनिया को अपनी अर्थव्यवस्था से प्रभावित किया है। व्यापार जगत में भारतीय लॉबी ने पूरी दुनिया को अपने साथ कर लिया है। भारत की अपनी एक जगह है…. वहीं पाकिस्तान इस मामले में भारत के मुकाबले कहीं नहीं टिकता है। यही वजह है कि कश्मीर मुद्दा भी नहीं सुलझ रहा है…. इसलिए जब तक भारत को आर्थिक रूप से पाकिस्तान मात नहीं देता, तब तक कश्मीर मुद्दे का हल नहीं हो सकता है। दुनिया कभी भी अपने हितों को ताक पर रखकर भारत से अपने संबंधों को खराब नहीं करेगी। दरअसल पाकिस्तान सरकार की ओर से बुलाए गए कश्मीर ऑवर के फ्लॉप शो साबित होने के बाद इस लड़के ने कहा कि कश्मीर, बलूचिस्तान के मुद्दे तभी सुलझाए जा सकेंगे जब पाकिस्तान अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को तभी सुलझा सकता है जब वह भारत के मुकाबले अपनी अर्थव्यवस्था को सुधार ले। साथ ही भारत की तरह अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अपना एक मुकाम बनाए… इसके लिए पाकिस्तान को खुद को मजबूत करना होगा… खासतौर पर अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर..लड़के ने कहा भारतीय अर्थव्यवस्था के मुकाबले में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कहीं नहीं टिकती है। इसलिए बेहतर है कि पाकिस्तान अपनी अर्थव्यवस्था पर ध्यान दे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो