script

बहरोड मिडवे सहित 16 बंद इकाईयां फिर शुरू होंगी

locationजयपुरPublished: Mar 13, 2020 01:01:43 am

Submitted by:

Sunil Sisodia

पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने की कई घोषणाएं
प्रदेश के पर्यटन के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान

assembely_1.jpg
जयपुर।
विधान सभा में पर्यटन विभाग की अनुदान मांगों पर गुरुवार को हुई चर्चा के बाद पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने प्रदेश में पर्यटन के विकास को लेकर कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि राजस्थान पर्यटन विकास निगम की बहरोड मिडवे सहित बंद 16 इकाईयों को फिर से शुरू किया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना बनाई जाएगी और नई पर्यटन नीति भी शीघ्र जारी होगी। नई पर्यटन नीति में पक्ष विपक्ष के सभी विधायकों के सुझाव लिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में प्रदेश के पर्यटन के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। युनेस्को के साथ एक एमओयू किया गया है, जिसमें पश्चिमी राजस्थान के चार जिलों बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर एवं जैसलमेर में इन्टेजिबल कल्चरल हैरिटेज को प्रोत्साहित किया जाएगा तथा इसके साथ 10 सांस्कृतिक स्थलों का विकास किया जायेगा। राजस्थान पहुंचने वाला पर्यटक हर जिले में एक रात और हर संभाग मुख्यालय पर दो रात गुजारें।
उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग डेजर्ट टूरिज्म के लिए कार्य चालू कर रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीधे रूप से केन्द्र से जुड़ा हुआ है। उन्होंने इसके लिए केन्द्र सरकार से राशि रिलीज करवाने के लिए पक्ष-विपक्ष से मिलकर प्रयास करने का आग्रह किया।

ट्रेंडिंग वीडियो