scriptView Jupiters closest approach to the Earth in 59 years on Sep 26 | 59 साल बाद 26 सितंबर को पृथ्वी के बेहद नजदीक आएगा बृहस्पति, दूरबीन से देखा जा सकेगा | Patrika News

59 साल बाद 26 सितंबर को पृथ्वी के बेहद नजदीक आएगा बृहस्पति, दूरबीन से देखा जा सकेगा

locationजयपुरPublished: Sep 22, 2022 12:25:48 am

Submitted by:

Aryan Sharma

दुर्लभ घटना : इस बार 59 करोड़ किलोमीटर होगी दोनों ग्रहों के बीच की दूरी

59 साल बाद 26 सितंबर को पृथ्वी के बेहद नजदीक आएगा बृहस्पति, दूरबीन से देखा जा सकेगा
59 साल बाद 26 सितंबर को पृथ्वी के बेहद नजदीक आएगा बृहस्पति, दूरबीन से देखा जा सकेगा
वॉशिंगटन. सौर मंडल का सबसे विशाल ग्रह बृहस्पति 26 सितंबर को पृथ्वी के काफी नजदीक होगा। यह दुर्लभ घटना 59 साल बाद हो रही है। अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक यह ग्रह सूर्य के ठीक विपरीत दिशा में नजर आएगा। बृहस्पति हर 13 महीने में पृथ्वी के नजदीक आता है, लेकिन इस बार दोनों ग्रहों के बीच की दूरी काफी कम होगी।
पृथ्वी और बृहस्पति के बीच सामान्य दूरी 96 करोड़ किलोमीटर है। अधिक नजदीक होने पर इस बार यह 59 करोड़ किलोमीटर होगी। नासा के मुताबिक 25 और 26 सितंबर को सूर्य तथा बृहस्पति के बीच पृथ्वी को देखना दुर्लभ घटना होगी। इसे पेरिगी के रूप में जाना जाता है। पृथ्वी और बृहस्पति ग्रह की दूरी 25 सितंबर को भी सबसे कम होगी, जबकि 26 सितंबर को यह सूर्य के उल्टी दिशा में दिखाई देगा। पृथ्वी के काफी करीब आने पर गैस से बना यह ग्रह काफी चमकीला और बड़ा दिखाई देगा। मौसम साफ रहने और अंधकार ज्यादा होने पर लोग दूरबीन से इसे देख पाएंगे।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.