scriptविजय हजारे ट्रॉफी : राजस्थान ने पांडिचेरी को 6 विकेट से हराया | vijay hazare trophy, bcci | Patrika News

विजय हजारे ट्रॉफी : राजस्थान ने पांडिचेरी को 6 विकेट से हराया

locationजयपुरPublished: Feb 22, 2021 04:35:59 pm

Submitted by:

Satish Sharma

मनेन्द्र का शतक, आदित्य गढ़वाल का अद्र्धशतक

विजय हजारे ट्रॉफी : राजस्थान ने पांडिचेरी को 6 विकेट से हराया

विजय हजारे ट्रॉफी : राजस्थान ने पांडिचेरी को 6 विकेट से हराया

जयपुर। मनेन्द्र सिंह के 115 रन और आदित्य गढ़वाल के 70 रन की बदौलत यहां सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे विजय हजारे एलीट ग्रुप डी के पहले मैच में राजस्थान ने पांडिचेरी को 6 विकेट से हरा दिया। पांडिचेरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पारस डोगरा के १०१ रन की मदद से 6 विकेट पर 279 रन बनाए जिसके जवाब में राजस्थान ने 23 गेंद शेष रहते हुए चार विकेट के नुकसान पर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया।
पारस ने शुरूआती झटकों से उबारा
राजस्थान ने टॉस जीतकर पांडिचेरी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया लेकिन उसके शुरूआत दो विकेट महज 30 रन पर गिर गए ऐसे में पारस डोगरा ने शेल्डन जैक्सन के साथ पारी संभाली और स्कोर को आगे बढ़ाया। जैक्स ने जहां 55 रन बनाए वहीं पारस ने 101 रन बनाए और स्कोर को 273 तक पहुंचाने में मदद की। राजस्थान की ओर से राजस्थान की ओर से अनिकेत चौधरी शुभम शर्मा और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में उतरी राजस्थान टीम के सलामी बल्लेबाज मनेंद्र सिंह के शतक 115 रन और आदित्य गढ़वाल के 70 रनों की बदौलत टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 46 ओवर और एक गेंद पर 274 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल किया। राजस्थान की ओर से अशोक मेनारिया ने 33 महिपाल लामरोर ने 29 रन बनाए।
राजस्थान रणजी टीम के पूर्व कप्तान पंकज पांडिचेरी से उतरे
जयपुर के एसएमएस स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान रणजी के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज पंकज सिंह विरोधी टीम पांडिचेरी में खेलते हुए दिखाई दिए। पंकज बीते कुछ सीजन से पांडिचेरी टीम से खेल रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो