जयपुर

Village Development Officer Direct Recruitment 2021:मुख्य परीक्षा की स्कीम और सिलेबस जारी

राजस्थान अधीनस्थ बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2021 की मुख्य परीक्षा की स्कीम और सिलेबस जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में नेगेटिव मार्र्किंग होंगी। प्रश्नपत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा जिसे दो घंटे में पूरा करना होगा।

जयपुरJan 20, 2022 / 08:43 pm

Rakhi Hajela

Village Development Officer Direct Recruitment 2021:मुख्य परीक्षा की स्कीम और सिलेबस जारी

ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2021 :
मुख्य परीक्षा की स्कीम और सिलेबस जारी
परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग
जयपुर।
राजस्थान अधीनस्थ बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2021 की मुख्य परीक्षा की स्कीम और सिलेबस जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में नेगेटिव मार्र्किंग होंगी। प्रश्नपत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा जिसे दो घंटे में पूरा करना होगा। प्रश्नपत्र में कुल 120 सवाल होंगे, सभी बहुविकल्पी होंगे और सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे। हर गलत जवाब के लिए परीक्षार्थी के प्राप्तांकों में से उस प्रश्न के पूर्णांक का एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
यह होगा सिलेबस
सामयिक विषय में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर मुख्य सामयिक सरकारी विषय,घटनाएं शामिल होंगी।
भूगोल और प्राकृतिक संसाधन में विश्व की भौतिक विशिष्टताएं, महत्वपूर्ण स्थान, पर्वत और महासागर, भारत की पारिस्थितिक और वन्यजीवन, राजस्थान का प्राकृतिक भूगोल, जलवायु, वनस्पतियां, मृदा क्षेत्र, जनसंख्या, बेरोजगारी, दरिद्रता, सूखा, अकल और मरूस्थलीकरण की समस्याएं, राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन शामिल होंगे।
भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास को शामिल किया गया है। साथ ही इतिहास और संस्कृति में भारत और राजस्थान के मुख्य स्मारक, साहित्यिक कृति, इतिहास और संस्कृति को सिलेबस में शामिल किया गया है। इसके साथ ही मेंटल एबिलिटी, अंग्रेजी, हिंदी और गणित, राज्य, जिला, तहसील और पंचायत स्तर पर राजस्थान में प्रशासनिक ढांचा और कम्प्यूटर की बेसिक नॉलेज से जुड़े सवाल भी मुख्य परीक्षा में पूछे जाएंगे।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी भर्ती में 232 पदों की बढ़ोतरी की है। अब इस भर्ती में पदों की संख्या बढ़कर 5610 हो गई है। इससे पहले इस भर्ती में पदों की संख्या 5378 थी। पटवारी भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद अब तक दो बार इसमें पदों की संख्या बढ़ाई जा चुकी है। भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होते समय इसमें 4421 पद थे। इसके बाद इसमें 957 पदों की बढ़ोतरी कर पदों की संख्या 5378 कर दी गई। इसमें दूसरी बार पदों की संख्या बढ़ाई गई है। उधर, रीट, स्कूल व्याख्याता, स्टेनोग्राफर सहित कई भर्तियों के अभ्यर्थियों ने भी पटवारी भर्ती की तर्ज पर पदों की बढ़ोतरी की मांग उठाई है।

Home / Jaipur / Village Development Officer Direct Recruitment 2021:मुख्य परीक्षा की स्कीम और सिलेबस जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.