scriptगहलोत बोले, हिंसा का जवाब हिंसा कभी नहीं होता’ | violence is never the answer to violence says gehlot | Patrika News

गहलोत बोले, हिंसा का जवाब हिंसा कभी नहीं होता’

locationजयपुरPublished: Oct 07, 2019 05:18:44 pm

Submitted by:

firoz shaifi

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि महात्मा गांधी का जीवन इस बात का साक्षी है कि हिंसा का जवाब कभी भी हिंसा नहीं हो सकता। सत्य के मार्ग पर चलकर हिंसा का मुकाबला अहिंसा से करते हुए बिना खून-खराबे के आजादी दिलवाना बापू का ही करिश्मा था।

ashok gehlot

ashok gehlot

जयपुर/जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि महात्मा गांधी का जीवन इस बात का साक्षी है कि हिंसा का जवाब कभी भी हिंसा नहीं हो सकता। सत्य के मार्ग पर चलकर हिंसा का मुकाबला अहिंसा से करते हुए बिना खून-खराबे के आजादी दिलवाना बापू का ही करिश्मा था।
गहलोत सोमवार को जोधपुर में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘मैं भी गांधी हूं‘ कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार और सोच आज भी जीवंत हैं। उनके द्वारा अपनाया गया सत्य एवं अहिंसा का मार्ग ही देश और दुनिया में अमन-चैन की रक्षा कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा और संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो लोग महात्मा गांधी का नाम लेने लगे हैं, उन्हें बापू को दिल से अपनाने की जरूरत है, दिमाग से नहीं। महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का एक-एक शब्द उनके जीवन का संदेश है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें आवश्यकता है कि गांव-शहर, गरीब-अमीर, छात्र और आम लोग बापू के संदेश को आत्मसात करें और एक-दूसरे को इसके लिये प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि बापू के साथ-साथ मौलाना अब्दुल कलाम, सरदार पटेलके विचारों ने हमारे मुल्क को एक सूत्र में बांधे रखा है।
गहलोत ने बताया कि इस वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की भी 75वीं जयंती है। राज्य सरकार उनकी जयंती भी मना रही है। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश में कम्प्यूटर एवं सूचना क्रान्ति के सपने को पूरा किया। उनके प्रयासों के बदौलत ही आज कम्प्यूटर, मोबाइल गांव-गांव घर-घर पहुंचे हैं।
मैं भी गांधी हूं’ कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के 6500 वि़द्यार्थियों ने एक साथ गांधी वेश में भारत के नक्शे को साकार करके इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में रिकार्ड दर्ज करवाया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक साथ 50 हजार पौधे लगाकर एक वर्ष तक उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बच्चों के बापू की वेशभूषा में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा आयोजक संस्थाओं के प्रयास की सराहना की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो