scriptविप्र फाउंडेशन रामनवमी से देशभर में बांटेगी 7 लाख मास्क | Vip Foundation will distribute 7 lakh masks nationwide with Ramnavmi | Patrika News

विप्र फाउंडेशन रामनवमी से देशभर में बांटेगी 7 लाख मास्क

locationजयपुरPublished: Mar 30, 2020 06:21:59 pm

Submitted by:

Gaurav Mayank

कोरोना वायरस से बचाव के राज्य सरकार के साथ आमजन भी मददगार बन रहे हैं। राहत कोष में राशि जमा कराने का सिलसिला जारी है… लोग घर-घर जाकर जरूरतमंदों को बांट रहे निशुल्क हरी सब्जियां, राशन सामग्री, सैनिटाइजर और मास्क
 

विप्र फाउंडेशन रामनवमी से देशभर में बांटेगी 7 लाख मास्क

विप्र फाउंडेशन रामनवमी से देशभर में बांटेगी 7 लाख मास्क

जयपुर। कोरोना वायरस से बचाव के राज्य सरकार के साथ आमजन भी मददगार बन रहे हैं। राहत कोष में राशि जमा कराने का सिलसिला जारी है। विप्र फाउंडेशन ने कोरोना से बचाव के लिए जरूरतमंदों को निशुल्क मास्क देने का संकल्प किया। विफा का देशभर में रामनवमी से हनुमान जयंती तक 7 दिनों में 7 लाख मास्क निर्माण कर वितरण का लक्ष्य है। संस्था के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा ने बताया कि मुहिम का नेतृत्व राष्ट्रीय प्रभारी चंद्रकांता पुरोहित करेंगी। पुरोहित ने बताया कि एक महिला एक सौ मास्क का संकल्प अभियान चलाएंगे।
कोरोना वायरस के चलते उपजे संकट और लॉकडाउन के चलते लोग घरों से बाहर न निकलें, इसके लिए निशुल्क सब्जियों का वितरण करा जा रहा है। मुहाना मंडी टर्मिनल फल-सब्जी थोक विके्रता संघ के उपाध्यक्ष इमरान कुरैशी की ओर से निशुल्क सब्जियों का वितरण किया गया। इमरान कुरैशी ने बताया कि वे स्वयं और उनकी टीम हरी सब्जियों के 8 से 10 किलो के पैकेट तैयार कर रहे हैं और बाद में कॉलोनियों में जाकर जरूरतमंदों को इन सब्जियों के पैकेट्स वितरित कर रहे हैं।

इन्होंने भी दी राहत सामग्री
जयपुर जिला देहात कांग्रेस महामंत्री राजेश शर्मा ने दो सौ फुट अजमेर रोड पर असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर वैशाली नगर रायसिंह बेनीवाल के साथ पलायन कर रहे लोगों को सैनिटाइजर वितरित किए।
काव्य फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. परिषित सिंह ने सीएम राहत कोष में एक लाख रुपए दिए। परिषित रिटायर आईएएस सत्यनारायण सिंह के पुत्र हैं।

कालवाड़ रोड निवासी दीपेंद्र लूनिवाल रोजाना रावण गेट कच्ची बस्ती व घुमंतु लोगों को भोजन करा रहे हैं। वहीं मुरलीपुरा स्थित जय श्री बाबोसा हनुमान जी मंदिर भक्त मंडल की ओर से भी झुग्गी झोपडिय़ों में रह रहे लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा उपजिला कलेक्टर जयपुर शहर जगत राजेश्वर ने बताया कि मजदूरों और कच्ची बस्ती के लोगों को जिला प्रशासन के सिविल डिफेंस के कर्मचारियों व जयगुरुदेव संस्था के कार्यकर्ताओं ने 3200 लोगों को खाना खिलाया।
फल-सब्जी संयुक्त व्यापार संघ मुहाना मंडी के अध्यक्ष पप्पू लाल प्रजापति के नेतृत्व में व्यापार संघ ने किसानों और व्यापारियों को सैनिटाइजर और मास्क आदि उपलब्ध कराए। साथ ही 1 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए।
वीरेंद्र मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतर्कता जयपुर डिस्कॉम, राजेश जैन, मानक जैन, रमेश जैन, ज्वाला तिवारी ने जरूरतमंदों को खाने के पैकेट बांटे।

कच्ची बस्तियों में बांटे हर्बल साबुन
जैन सिटीजन फाउंडेशन ट्रस्ट जिला पुलिस-प्रशासन के सहयोग से कच्ची बस्तियां कठपुतली नगर में सैनिटाइजर व मास्क वितरित किए। साथ ही रामगंज बाजार, घाटगेट व अजमेर रोड पर फूड के पैकेट का वितरण किया। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर जैन गोधा, ट्रस्टी जेके जैन ने कच्ची बस्ती में तीन हजार घरों में हर्बल साबुन वितरित किए। साथ ही ट्रस्ट ने प्रशासन से रोजाना 1500 फूड पैकेट्स वितरण का जिम्मा भी संभाला है। इसमें नरेंद्र जैन, प्रमोद जैन, अजय गंगवाल, अजय कटारिया, अशोक जैन, मुकेश सोगानी, निर्मल जैन सोगानी, सीए मनोज जैन आदि ने सहयोग किया। वहीं निर्भय स्क्वायड टीम ने सामाजिक संस्थाओं की ओर से मजदूरों के लिए खाने के पैकेट और राशन वितिरत किया।
10 हजार घरों तक पहुंचा रहे राशन
कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में सांगानेर विधानसभा की कॉलोनियों के जरूरतमंद 10 हजार परिवारों तक राशन पहुंचाने का काम किया जा रहा है। प्रतिदिन 2 हजार से ज्यादा जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाया जा रहा है। साथ ही एक राशन के पैकेट में 5 किलो आटा, एक किलो चावल, दाल, नमक सहित करीबन एक परिवार के लिए 15 दिन तक की सामग्री दी जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो