scriptविप्र फाउंडेशन 7 दिन में देश में बांटेगा 7 लाख मास्क | Vipra Foundation will distribute 7 lakh masks in the country in 7 days | Patrika News

विप्र फाउंडेशन 7 दिन में देश में बांटेगा 7 लाख मास्क

locationजयपुरPublished: Apr 03, 2020 06:32:06 pm

Submitted by:

Gaurav Mayank

देश के 21 शहरों में एक साथ शुरुआत, अभियान के पहले दिन बांटे एक लाख मास्क…जयपुर में 50 हजार मास्क निर्माण में 500 महिलाओं को अभियान का हिस्सा बनाया गया है

विप्र फाउंडेशन 7 दिन में देश में बांटेगा 7 लाख मास्क

विप्र फाउंडेशन 7 दिन में देश में बांटेगा 7 लाख मास्क

जयपुर। विप्र फाउंडेशन की ओर से कोरोना से जरूरतमंदों को मास्क देने का संकल्प अभियान देशभर में गुरुवार से शुरू हुआ। पहले दिन जयपुर, उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर, मुंबई, कोलकाता, सूरत, गुरुग्राम सहित 21 शहरों में मास्क बांटे गए। जयपुर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय से इसकी शुरुआत की गई। विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने इस अभियान की प्रभारी सुनीता शर्मा व ममता शर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक गुप्ता को 5 हजार मास्क सौंपे। इसके अलावा शहर में तैनात पुलिस कर्मियों, सब्जी वालों को भी मास्क दिए। इस मौके पर विफा के राष्ट्रीय महामंत्री पवन पारीक, प्रदेश महामंत्री राजेश कर्नल व राजेन्द्र शर्मा, नरेंद्र ओझा, तरुण भारती, सुभाष पंडित आदि मौजूद थे। राजेंद्र शर्मा ने बताया कि जयपुर में 50 हजार मास्क निर्माण में 500 महिलाओं को अभियान का हिस्सा बनाया गया है। राजस्थान में एक लाख से अधिक मास्क वितरित किए जाएंगे।
पुलिस मुख्यालय में सैनिटाइजेशन
विप्र फाउंडेशन की टीम ने जोन 1 के प्रदेश महामंत्री राजेश कर्नल के नेतृत्व में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट को सैनिटाइज किया। टीम में मनीष शर्मा, पंकज पराशर, मनोज शर्मा, अनिल शर्मा, विनोद शर्मा, रघुवर दयाल और अशोक गौड़ आदि मौजूद थे।
कॉलोनी जुटी जरूरतमंदों के लिए, पक्षियों के लिए भी दी ज्वार
जयपुर। सी-स्कीम स्थित पटेल कॉलोनी के लोगों ने कोरोना पीडि़त श्रमिकों एवं दिहाड़ी मजदूरों की सहायता के लिए सूखी खाद्य सामग्री एकत्र कर 275 पैकेट बनाए। हर पैकेट में 5 किलो आटा, 1 किलो दाल, 1 किलो चावल, 1 किलो नमक एवं 100 ग्राम मसाले हैं। इस पहल से जुड़े एक व्यक्ति ने 9 पैकेट का योगदान किया। साथ ही पक्षियों के लिए 100 किलो ज्वार भी दी गई। कॉलोनी निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि कॉलोनी के लोगों से 96 हजार रुपए एकत्र कर करीब 2400 किलो सामग्री खरीदी गई। इस सामग्री को कॉलोनी निवासी किशोर कुमार शर्मा, डॉ. श्रीनिवास, गोपीनाथ शर्मा, अमित शर्मा, उदित शर्मा आदि कॉलोनी निवासियों ने गुरुवार को कलेक्टर जोगाराम को सौंपी। वहीं इस मौके पर कलेक्टर कोविड राहत कोष में कलेक्टर जोगाराम को किशोर कुमार ने एक लाख रुपए का चेक सौंपा।
बंगाली बस्ती में दिए भोजन के पैकेट
परिवहन मंत्री और विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास के निर्देश पर कांग्रेस नेता विनोबा बस्ती, विनोबा मार्ग, रेजीडेंसी स्कूल के सामने बंगाली बस्ती के आसपास भोजन सामग्री के पैकेट बांटे जा रहे हैं। इसमें राजकुमार शर्मा, संदीप, मोहम्मद तनवीर ने सहयोग किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो