यह वीडियो में
वीडियो में बस ड्राइवर इस महिला को जानवरों की तरह पीट रहा है। और तो और बाद में महिला को बस से नीचे धक्का भी मार दिया। कैसे इतने लोगों के बीच में महिला के साथ जानवरों की तरह व्यवहार किया जा रहा है। लोग भी चुप्पी साधे चुपचाप बैठे है। दरअसल बस में मौजूद लोगों का कहना है ये बस नंबर 9ए की लो फ्लोर रेलवे स्टेशन से रामबाग होकर गुजर रही थी। इसी दौरान ये घटना घटी। ड्राइवर का आरोप है की यह महिला पर्स चुराने के मकसद से बस में चढी थी। लेकिन इसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। लेकिन सवाल यही खड़ा होता है की अगर महिला चोर भी है तो भी क्या उसके साथ ऐसा व्यवहार किया जाना चाहिए।
न्यायालय परिसर में धड़ल्ले से हो रही स्टाम्प की कालाबाजारी, आमजन के साथ हो रही ठगी सरकार जहां एक ओर महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रही है। वहीं सीएम हाउस से मात्र ढाई किलो मीटर की दूरी और सचिवालय, विधानसभा से चंद कदमों की दूरी पर ऐसी घटना हो जाती है। लेकिन प्रशासन को खबर तक नहीं लग पाती है। वहीं दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन को भी इसकी कोई जानकारी नहीं होना सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करता है।