scriptकृष्ण जन्माष्टमी पर जमकर नाचीं भाजपा विधायक, अब वीडियो हो रहा है वायरल | Viral Video of BJP MLA Dance on Krishna Janmashtami 2017 | Patrika News

कृष्ण जन्माष्टमी पर जमकर नाचीं भाजपा विधायक, अब वीडियो हो रहा है वायरल

locationजयपुरPublished: Aug 16, 2017 02:21:56 pm

Submitted by:

Abhishek Pareek

धौलपुर के मचकुंड स्थित कृष्णमंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह भजनों पर नृत्य करती नजर आर्इं।

MLA Dance
जयपुर/धौलपुर। राजस्थान में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कान्हा के जन्म के अवसर पर श्रद्घालुआें में काफी उत्साह दिखा। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्घालु भजनों पर जमकर झूमते नजर आए। एेसा ही देखने को मिला धौलपुर के मचकुंड स्थित कृष्णमंदिर में आयोजित कार्यक्रम में। जहां भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह धार्मिक भजनों पर नृत्य करती नजर आर्इं। उनके साथ जिला कलक्टर शुचि त्यागी भी कार्यक्रम में पहुंची।
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर धौलपुर में भजन प्रस्तुति का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह पर भक्ति रस एेसा चढ़ा कि वाे खुद पर काबू नहीं रख सकीं आैर भगवान कृष्ण की भक्ति में जमकर झूमती नजर आर्इं। भगवान के दर्शन करने के बाद कुशवाह ने रात श्याम सपने में आए भजन पर नृत्य किया। इस अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
अब विधायक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों का कहना है कि भगवान कृष्ण के रंग में रंगे श्रद्घालु सब कुछ भूलकर उनकी भक्ति में लीन हो जाते हैं। विधायक के साथ भी एेसा ही हुआ आैर वे एक आम नागरिक की तरह भगवान कृष्ण की भक्ति में पूरी तरह से रंगी नजर आर्इं।
मचकुंड मंदिर आैर सरोवर धार्मिक आस्था का केन्द्र है। हर साल यहां लाखों श्रद्घालु आते हैं। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। एेसी मान्यता है कि मचकुंड वह स्थान है जहां पर भगवान कृष्ण ने कालयवन को साधु वेशधारी महाराजा मचकुंड के हाथों भस्म कराया था। महाराजा मचकुंड देवताआें की युद्घ में मदद करने के बाद एक गुफा में निद्रा में लीन थे। उन्हें ये वरदान प्राप्त था कि यदि किसी ने उन्हें नींद से जगाया तो वह आंखों की रोशनी पड़ते ही भस्म हो जाएगा।
हम आपको बता दें कि कुछ महीने पूर्व धौलपुर उपचुनाव में भाजपा की शोभारानी कुशवाहा ने काफी बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस नेता आैर पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा को 38000 से भी अधिक मतों के अंतर से हरा दिया था। कुशवाह के पति आैर धौलपुर के पूर्व विधायक बीएल कुशवाह हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो