scriptआरटीडीसी में भ्रष्टाचार की हो जांच स्वतंत्र संस्था से हो, पर्यटन मंत्री ने सीएम को लिखा पत्र | vishvendra singh write letter to CM investigate RTDC corruption | Patrika News

आरटीडीसी में भ्रष्टाचार की हो जांच स्वतंत्र संस्था से हो, पर्यटन मंत्री ने सीएम को लिखा पत्र

locationजयपुरPublished: May 02, 2020 08:29:32 pm

Submitted by:

Jaya Gupta

आरटीडीसी में भ्रष्टाचार की हो जांच स्वतंत्र संस्था से हो, पर्यटन मंत्री ने सीएम को लिखा पत्र

जया गुप्ता/जयपुर। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) में भ्रष्टाचार व वित्तीय अनियमितताओं की जांच स्वतंत्र संस्था से करवाने की मांग की है। इसकी जानकारी मंत्री ने ट्वीट करके दी। वे इससे पहले भी आरटीडीसी में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा चुके हैं। पत्र में उन्होंने लिखा है कि आरटीडीसी पर लग रहे वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच एक स्वतंत्र संस्था से करवाई जानी चाहिए, ताकि राजस्थान सरकार की भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति को स्थापित किया जा सके। उन्होंने लिखा है कि कोरोना आपदा के वक्त राजस्व में भारी कमी आई है। ऐसे वक्त में आरटीडीसी सहित विभिन्न संस्थाओं का दायित्व बनता है कि वे खर्च में कटौती करे। आरटीडीसी स्वायत्त संस्था है और पर्यटन विभाग के अंतर्गत नहीं आती लेकिन पर्यटन उद्योग में आती है। आरटीडीसी पर वित्तीय अनियिमिताओं के आरोप अखबारों की सुर्खियां बनते रहे हैं। इसलिए संस्था को आरोपों से निकालने के लिए इसकी जांच किसी स्वतंत्र संस्था से करवाना जरूरी है।
चार ऑडिट संस्थाओं का नाम भी सुझाए
सिंह ने जांच के लिए चार ऑडिट संस्थाओं का नाम भी सुझाए हैं। केपीएमजी, पीडब्ल्यूसी, अर्नेस्ट एंड यंग और डिलॉयट इंडिया में से किसी से जांच करवाने का सुझाव दिया है। इससे पहले भी वे कई बार आरटीडीसी अफसरों की भूमिका पर सवाल उठा चुके हैं। इसी वर्ष आरटीडीसी के टेडंर में गड़बडिय़ों के आरोप भी लगाए थे, जिसके बाद उन्हें रद्द करना पड़ा था।
———————
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो