scriptइनसे मिलता है विटामिन के | Vitamin k | Patrika News

इनसे मिलता है विटामिन के

locationजयपुरPublished: Dec 16, 2019 03:07:29 pm

Submitted by:

Chand Sheikh

हमारा खानपान पौषक तत्वों पर आधारित होना चाहिए। अन्य पौषक तत्वों की तरह विटामिन के भी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हड्डियों को मजबूत बनाने, ब्लड क्लॉटिंग और हृदय को स्वस्थ बनाने में विटामिन के महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इनसे मिलता है विटामिन के

इनसे मिलता है विटामिन के

पालक
पालक में एंटीऑक्सीडेंट विटामिन के और ए होते हैं जो आंखों की रोशनी को तेज करन में सहायक होते हैं। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती हैं। 100 ग्राम पालक में 483 एमसीजी विटामिन के होता है। इसलिए पालक जरूर खाना चाहिए।
तुलसी
तुलसी में भी विटामिन-के अच्छी मात्रा में होता है। विटामिन के हृदय रोग की आशंका को कम करता है। इसकी वजह है तुलसी धमनियों तक कैल्शियम को पहुंचाता है और धमनियों में होने वाले ब्लॉकेज को भी रोकता है। ये प्लाक को बनने से भी रोकता है।
कीवी
कीवी भी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसकी वजह है कि कीवी में फोलेट, पोटेशियम, विटामिन के जैसे कई पोषक तत्व होते है जो शरीर को संक्रमण से बचाने में सहायक होते हैं। कीवी हमारे हृदय को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। 100 ग्राम कीवी में 40 एमसीजी विटामिन के होता है। कीवी भी खाते रहना चाहिए।
एवोकाडो
एवोकाडो में सबसे ज्यादा विटामिन के, फोलेट, विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण होते हैं। एवोकाडो का सेवन वजन कम करने के साथ ही हृदय को स्वस्थ रखने के लिए भी फायदेमंद होता है। 100 ग्राम एवोकाडो में 21 एमसीजी विटामिन के होता है। अपने खानपान में इसे भी प्रमुखता से शामिल करें।
ब्रोकली
ब्रोकली में भी विटामिन-के होता है जो प्रोटीन्स को बनाता है जो ब्लड क्लॉटिंग के लिए उपयोगी होता हैं। ये प्रोटीन्स हड्डियों में कैल्शिम को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा विटामिन-के ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी कम करता है। 100 ग्राम ब्रोकली में 118 प्रतिशत विटामिन-के होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो