script

Indo-China विवाद पर केंद्रीय मंत्री VK Singh का आज BJP कार्यकर्ताओं से संवाद, पहले ही कर चुके हैं चौंकाने वाले खुलासे

locationजयपुरPublished: Jul 08, 2020 11:58:24 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह आज होंगे भाजपा कार्यकर्ताओं से रु-ब-रु, “वर्तमान परिदृश्य में भारत-चीन संबंध” विषय पर रहेगा उद्बोधन, प्रदेश भाजपा की ओर से किया जा रहा चर्चा का आयोजन, वीडियो कांफ्रेंसिंग से शाम 4 बजे होंगे मुखातिब

VK Singh to address BJP partymen over Indo-China Relations
जयपुर।

भारत-चीन सीमा ( India China Tension ) पर बनाए तनाव के बीच आज केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ( VK Singh ) वर्चुअल कांफ्रेंस के ज़रिये भाजपा कार्यकर्ताओं से रु-ब-रु होंगे। प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित चर्चा में वे ‘वर्तमान परिदृश्य में भारत और चीन संबंध’ विषय पर अपने विचार रखेंगे। पार्टी के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस चर्चा का सीधा प्रसारण शाम 4 बजे से किया जाएगा।
गौरतलब है कि वीके सिंह पूर्व में थलसेना प्रमुख भी रहे हैं। ऐसे में उनका भारत-चीन सम्बन्ध के विषय को नज़दीक से जानना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री भारत-चीन की एलएसी पर मौजूदा स्थिति और मोदी सरकार की कार्य योजना के बारे में विस्तृत जानकारियाँ साझा करेंगे।
भारत-चीन झड़प पर कर चुके हैं चौंकाने वाला दावा
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह पिछले दिनों ही भारत-चीन सीमा पर सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के सम्बन्ध में चौंकाने वाला खुलासा कर चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि चीनी सैनिकों के तंबू में अचानक लगी आग से सीमा पर हालात बिगड़े थे और सैनिकों के बीच हिंसक झड़प शुरू हुई थी। हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि यह कह पाना मुश्किल है कि चीनी सैनिकों ने तंबू में क्या रखा हुआ था जिससे आग लगी।
दरअसल, वीके सिंह का दावा इसलिए चौंकाने वाला रहा क्योंकि अबतक के अनुमान लगाया जा रहा था कि चीनी सैनिकों के पीछे नहीं हटने पर दोनों ओर के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी।
गौरतलब है कि गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी जिसमें भारतीय पक्ष के 20 जवान शहीद हुए थे। वहीं, चीन के भी लगभग 43 जवान हताहत हुए।

ट्रेंडिंग वीडियो