scriptसुजानगढ़ के चहुंमुखी विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मनोज के पक्ष में करें मतदान: भाटी | Vote in favor of Congress candidate Manoj for all-round development of | Patrika News

सुजानगढ़ के चहुंमुखी विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मनोज के पक्ष में करें मतदान: भाटी

locationजयपुरPublished: Apr 13, 2021 08:50:49 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

 
मास्टरजी के सुजानगढ़ के विकास के सपनों को साकार करने के लिए मनोज को दिलाएं जीत
 

सुजानगढ़ के चहुंमुखी विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मनोज के पक्ष में करें मतदान: भाटी

सुजानगढ़ के चहुंमुखी विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मनोज के पक्ष में करें मतदान: भाटी

सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में युवा व मातृ शक्ति, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व आमजन की सक्रियता जोश और जुनून के साथ प्रभारी मंत्री भंवर सिंह भाटी का शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव प्रचार अभियान जारी है। मंगलवार को जलियांवाला बाग बलिदान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम और हमारे युवा विषय पर वर्चुअल संगोष्ठी में एसडीम ऑफिस लाडनूं से अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करने के पश्चात उन्होंने अनेक चुनावी सभाओं का आयोजन किया।
मंत्री भाटी ने यूथ कांग्रेस द्वारा खत्री होटल सुजानगढ़ में आयोजित युवा महासम्मेलन भागीदारी की। जिसमें संगीता सियाग, हितेश जाखड़, आनंद पिलानिया, पराग बुगालिया, प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस राजेश रलिया, लोकसभा अध्यक्ष चूरू मानवेंद्र बुडानिया, डूंगरराम गेदर सहित यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति रही। इस युवा महासम्मेलन को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मास्टर भंवरलाल मेघवाल 1977 से सक्रिय राजनीति में रहे। वे हमेशा लोगों की सेवा में लगे रहे और सदैव सुजानगढ़ के विकास को समर्पित रहे। अब हम सबका दायित्व है कि उनके पुत्र मनोज कुमार जो एक शिक्षित व मिलनसार नौजवान हैं, उन्हें अधिक से अधिक मतों से जीत दिलाकर राजस्थान सरकार का प्रतिनिधि बनाएं।
इस कार्यक्रम के बाद अपराह्न में गेडाप, मूंदड़ा व निकटवर्ती पंचायतों में मंत्री भाटी का जनसंपर्क अभियान जारी रहा।
मंत्री भाटी ने यहां की जनसभाओं में बताया कि मास्टरजी लगभग 50 वर्षों से सुजानगढ़ के विकास के लिए समर्पित रहे। सुजानगढ़ में जिला स्तर के सभी कार्यालय उनकी देन हैं। उन्होंने क्षेत्र को हमेशा अपने परिवार से बढकऱ माना और वे हर व्यक्ति के सुख.दुख में भागीदार रहे।आज सुजानगढ़ के विकास के लिए राज में भागीदारी जरूरी है और इसके हमको मिलकर मनोज कुमार मेघवाल को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलानी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो