scriptराजस्थान में यहां के मतदाता ऐसे, जिन्हें फर्क नहीं पड़ता | Voters here in Rajasthan who do not matter | Patrika News

राजस्थान में यहां के मतदाता ऐसे, जिन्हें फर्क नहीं पड़ता

locationजयपुरPublished: Nov 19, 2019 01:14:15 am

कौनसा दल सरकार में और कौनसा नहीं, परवाह नहीं

राजस्थान में यहां के मतदाता ऐसे, जिन्हें फर्क नहीं पड़ता

राजस्थान में यहां के मतदाता ऐसे, जिन्हें फर्क नहीं पड़ता

जयपुर. प्रदेश में पिछले दस वर्षों के दौरान सरकार बनने के बाद हुए पहले चरण के निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ पार्टी का ही दबदबा रहता आया है। वर्ष 2009 में कांग्रेस की सरकार के समय पहली बार निकाय प्रमुख के चुनाव प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली से हुए थे। तब कांग्रेस ने 43 निकायों में से 26 पर कब्जा जमाया था। दस सीटें भाजपा, 6 निर्दलीय और 1 बसपा के खाते में गई थी।
वर्ष 2014 में इन्हीं निकायों के चुनाव के समय भाजपा की सरकार थी। पांच साल पहले इन चुनावों में फिर से अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली अपनाई गई। तब भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की थी। तब 6 निकायों में कांग्रेस के पार्षद अधिक जीते। दो जगह निर्दलीय हावी रहे थे। सत्ता के साथ चलने वाले निकायों के अलावा कुछ निकाय ऐसे भी रहे, जहां सत्ता बदलने का कोई असर नहीं रहा। अलवर, भिवाड़ी, बालोतरा, निंबाहेड़ा, हनुमानगढ़, बिसाऊ, सुमेरपुर ऐसे निकाय रहे, जहां वर्ष 2009 में प्रत्यक्ष चुनाव में भी कांग्रेस की लहर के बावजूद भाजपा के निकाय प्रमुख चुने गए। वर्ष 2014 में भी इन निकायों में भाजपा को ही अधिक सीटें मिली। वहीं बाड़मेर, झुंझुनंू, मकराना, सीकर और टोंक में कांग्रेस की सीटों की संख्या 2014 के समय भाजपा की लहर में भी अधिक रही। यहां 2009 में भी कांग्रेस को ही विजय मिली थी। दोनों चुनावों में 43 में से 12 निकाय क्षेत्र ऐसे रहे, जिनमें मतदाताओं ने सत्ताधारी दल के बजाय विपक्षी पार्टी पर और 31 ने सत्ताधारी दल पर ही भरोसा जताया।
इस बार छह नए निकाय क्षेत्रों में हुआ चुनाव
इस बार खाटूश्यामजी, महुवा, रूपवास, परतापुर गढ़ी, थानागाजी और नसीराबाद को पहली बार निकाय बनाया गया है। यहां पहली बार निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ है। वहीं वार्ड परिसीमन नए सिरे से करने के लिए जयपुर, कोटा और जोधपुर नगर निगम में चुनाव फिलहाल टाल दिए गए हैं।
इन बड़े नेताओं के विधानसभा क्षेत्रों से भी आएंगे आज नतीजे
- टोंक नगर परिषद : सचिन पायलट, उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
- भरतपुर नगर निगम : सुभाष गर्ग, चिकित्सा राज्य मंत्री
- नाथद्वारा नगर पालिका : सीपी जोशी, विधानसभा अध्यक्ष
- बांसवाड़ा नगर परिषद : अर्जुन बामणिया, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री
– उदयपुर नगर निगम : गुलाबचंद कटारिया, नेता प्रतिपक्ष
– निंबाहेड़ा नगर पालिका : उदयलाल आंजना, सहकारिता मंत्री
– मांगरोल नगर पालिका : प्रमोद जैन भाया, खान मंत्री
– चूरू नगर परिषद : राजेन्द्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष
वर्ष 2009 वर्ष 2014
निकाय दल
ब्यावर कांग्रेस भाजपा
पुष्कर कांग्रेस भाजपा
अलवर भाजपा भाजपा
भिवाड़ी भाजपा भाजपा
बांसवाड़ा कांग्रेस भाजपा
छबड़ा कांग्रेस भाजपा
मांगरोल निर्दलीय भाजपा
बाड़मेर कांग्रेस कांग्रेस
बालोतरा भाजपा भाजपा
भरतपुर निर्दलीय निर्दलीय
बीकानेर कांग्रेस भाजपा
चित्तौडगढ़़ कांग्रेस भाजपा
निंबाहेड़ा भाजपा भाजपा
रावतभाटा निर्दलीय भाजपा
चूरू कांग्रेस भाजपा
राजगढ़ बसपा भाजपा
गंगानगर निर्दलीय भाजपा
सूरतगढ़ कांग्रेस भाजपा
हनुमानगढ़़ भाजपा भाजपा
जैसलमेर कांग्रेस भाजपा
भीनमाल कांग्रेस भाजपा
जालोर कांग्रेस भाजपा
बिसाऊ भाजपा भाजपा
झुंझुनंू कांग्रेस कांग्रेस
पिलानी भाजपा निर्दलीय
फलोदी कांग्रेस भाजपा
कैथून भाजपा कांग्रेस
सांगोद कांग्रेस भाजपा
डीडवाना कांग्रेस भाजपा
मकराना कांग्रेस कांग्रेस
पाली कांग्रेस भाजपा
सुमेरपुर भाजपा भाजपा
आमेट निर्दलीय भाजपा
नाथद्वारा कांग्रेस भाजपा
नीमकाथाना निर्दलीय कांग्रेस
सीकर कांग्रेस कांग्रेस
माउंट आबू कांग्रेस भाजपा
पिंडवाड़ा कांग्रेस भाजपा
शिवगंज कांग्रेस भाजपा
सिरोही कांग्रेस भाजपा
टोंक कांग्रेस कांग्रेस
कनोड़ कांग्रेस भाजपा
उदयपुर भाजपा भाजपा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो