scriptअगर सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें, हाे सकता है सस्ता | Wait For Gold Shopping Can Be Cheaper on festiwals | Patrika News

अगर सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें, हाे सकता है सस्ता

locationजयपुरPublished: Aug 23, 2017 10:24:00 am

Submitted by:

santosh

अगर आप साेना खरीदने के बारे में साेच रहे हैं ताे आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस बार फेस्टिव सीजन में सोना की कीमतों में नरमी के संकेत हैं।

Gold Shopping

increase gold rate

जयपुर। अगर आप साेना खरीदने के बारे में साेच रहे हैं ताे आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस बार फेस्टिव सीजन में सोना की कीमतों में नरमी के संकेत हैं। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, मोदी सरकार सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी कम कर सकती है। इससे देश में सोने के दाम में बड़ी कटौती हो सकती है।
फिलहाल सोने पर 10 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी
फिलहाल सोने पर 10 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी है। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि देश के सोना आयताकों ने गजुलाई में सोने का जमकर आयात किया है, जिसके चलते इसकी कीमतों में गिरावट आएगी। सरकार इंपोर्ट ड्यूटी को घटाकर पांच फीसदी कर सकती है।
नहीं थम रहा मिलावट का धंधा, अब नकली घी बनाने का कारखाना पकड़ा 

सोने पर आयात शुल्क घटने से मांग बढ़ेगी
बताया जा रहा है कि कम होते व्यापारिक घाटे के मद्देनजर सरकार सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी घटा सकती है। वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने इस विषय पर अपनी जानकारी दी है। ऐसा माना जा रहा है कि सोने पर आयात शुल्क घटने से मांग बढ़ेगी।
टोंक एसडीएम डॉ. नेगी की अनूठी पहल, साहित्य व सेवा को ही बना लिया जीवन, सरकारी स्कूल को बनाया आदर्श 

प्रतिबंध से पहले ही जमा किया सोना
सरकार ने हाल ही में दक्षिण कोरिया से आ रहे 22 कैरेट से ज्यादा शुद्धता वाली ज्वैलरी, सिक्के या दूसरी चीजों केनिर्यात पर पाबंदी लगा दी थी, लेकिन देश के आयातकों ने इससे पहले ही काफी सोना आयात कर लिया था।
गौरतलब है कि 2010 में कोरिया और भारत के मध्य हुए व्यापार समझौते के तहत सोने के आसात पर मात्र दो फीसदी आयात शुल्क लगता था, जिसे हाल ही में बढ़ाकर दस फीसदी कर दिया गया था।
—- फेस्टिव सीजन में सोने की कीमतें स्थिर रहेंगी, बाजार में सोने की उपलब्धता बढऩे से इसकी मांग में भी इजाफा होगा।
कैलाश मित्तल, अध्यक्ष, सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो