scriptकांग्रेस में ब्लॉक और जिलाध्यक्षों की घोषणा का इंतजार | Waiting for announcement of block and district heads in Congress | Patrika News

कांग्रेस में ब्लॉक और जिलाध्यक्षों की घोषणा का इंतजार

locationजयपुरPublished: Apr 19, 2018 12:12:37 pm

Submitted by:

firoz shaifi

एक दर्जन जिलाध्यक्षों और 400 ब्लॉक अध्यक्षों की अटकी है सूची

sachin

sachin

जयपुर।

कांग्रेस में बहुप्रतीक्षित चार सौ ब्लॉक अध्यक्षों और एक दर्जन जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का इंतजार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दरअसल संगठन चुनावों को भी 6 माह से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक न तो पार्टी ने ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की है और न ही एक दर्जन जिलाध्यक्षों को बदलने की कवायद के तहत उनकी घोषणा हो पाई है। ऐसे में चुनावी साल होने के बावजूद घोषणा नहीं होने से ब्लॉक लेवल पर पार्टी का संगठनात्मक कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं कार्यकर्ताओं में दिन प्रतिदिन निराशा बढ़ रही है। हालांकि पार्टी नेताओं की ओर से कार्यकर्ताओं को हर बार शीघ्र ही ब्लॉक अध्यक्षों और जिलाध्यक्षों को नियुक्ति की घोषणा करने की बात कही जाती रही है।

कई नामों पर नहीं बन पा रही सहमित
जानकार सूत्रों की माने तो अभी तक ब्लॉक और जिलाध्यक्षों को लेकर पार्टी नेताओं के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। दरअसल पार्टी के अधिकांश नेता अपने-अपने समर्थकों को ब्लॉक अध्यक्ष बनाने के लिए ऐडी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। उन नामों पर अन्य नेताओं के नामों पर आपत्ति के चलते लटक गया। हालांकि इसी माह की शुरुआत में पार्टी के प्रदेश नेताओं की दिल्ली के रकाबगंज स्थित पार्टी के वॉर रूम में करीब 6 घंटे तक बैठक चली थी, जिसमें ब्लॉक और जिलाध्यक्षों के नाम पर मंथन चला था, लेकिन बैठक में सूची को मूर्तरूप नहीं मिल सका। अब कहा जा रहा है सूची अगले माह कभी भी जारी हो सकती है।

कार्यकारिणी में भी बदलाव की कवायद
वहीं जिलाध्यक्षों के अलावा पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में आने वाले दिनों में बदलाव देखने को मिल सकता है। जानकारों की माने तो पार्टी में ऐसे पदाधिकारी हैं जो विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। और इस बार वे पूरी तरह से चुनाव मैदान में उतरने को तैयार हैं। ऐसे में चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं को पदमुक्त कर नए और सक्रिय लोगों को कार्यकारिणी में मौका दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो