होगी सख्त कार्रवाई
राजस्व शाखा के उपायुक्त सोहनराम चौधरी ने बताया कि परकोटे के बाजारों की पार्किंग स्थलों में 45 डिग्री पर चार पहिया वाहन खड़े करवाने होंगे। साथ ही तीन घंटे के बाद ठेकेदार को वाहन यातायात पुलिस से उठवाना होगा। इसके अलावा पार्किंग स्थल पर काम करने वाले कार्मिकों को आईडी कार्ड, ड्रेस पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मशीन से पर्ची कटाना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पहले ये रेट थी निर्धारित (रेट रुपए में हैं।)
दुपहिया चौपहिया
पहला घंटा— 10 20
दूसरा घंटा— 15 40
तीसरा घंटा— 25 50 —अब ये होगा फिक्स तीन घंटे के 10 30 मासिक पास की दरों में भी बदलाव
पहले: दुपहिया वाहन का मासिक पास 400 रुपए और चौपहिया वाहन का पास 1000 रुपए का था।
अब: दुपहिया वाहन का मासिक पास 300 रुपए होगा और चौपहिया वाहन को खड़ा करने के लिए 700 रुपए खर्च करने होंगे।
पत्रिका ने उठाया था मुद्दा ——ईपीएस साथ लगाएं———
—शहर के पार्किंग स्थलों में शहरवासियों से हो रही ठगी को लेकर राजस्थान पत्रिका ने अभियान पार्किंग में लूट चलाया था। उसमें बताया था कि कैसे तीन घंटे के अलग—अलग पैसे जोड़कर लोगों से तीन घंटे के 90 से 100 रुपए तक वसूल किए जा रहे हैं। जबकि, तीन घंटे चौपहिया गाड़ी खड़ी करने में 50 रुपए निर्धारित थे।
—पांच बत्ती चौराहा मॉल 21 के पीछे स्थित नाले पर अवैध रूप से चल रही पार्किंग शुल्क वसूल किए जाने की खबर भी पत्रिका ने प्रकाशित की थी। अब निगम यहां पर पार्किंग करवाएगा।

—————— न्यूनतम बोली राशि भी की कम
यहां की निकाली निविदाएं— अब— पहले
जौहरी बाजार— 71— 94
चौड़ा रास्ता— 40.60— 54
भगवान दास मार्ग— 16.70— 22.26
अहिंसा सर्कल से गवर्नमेंट हॉस्टल तक— 6.54— 8.60
(लाख रुपए में है। चौडा रास्ता की पार्किंग में दुपहिया वाहन नि:शुल्क खड़े कर सकेंगे।)
अवैध वसूली रोकने का प्रयास
हमारी प्राथमिकता परकोटे के बाजारों में लोगों को पार्किंग से सहूलियत देना है। अवैध वसूली की शिकायतें भी आती थीं। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भी पार्किंग को बेहतर करने के सुझाव दिए थे। उसी आधार पर नई निविदा निकाली गई हैं।
—अवधेश मीणा, आयुक्त, हैरिटेज नगर निगम