scriptराजस्थान सरकार जल्द ले सकती है यह फैसला, आम जनता को मिलेगा बड़ा फायदा | Water rates may be lower | Patrika News

राजस्थान सरकार जल्द ले सकती है यह फैसला, आम जनता को मिलेगा बड़ा फायदा

locationजयपुरPublished: Apr 08, 2018 05:11:57 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने दिए संकेत कहा हर साल कीमतें बढ़ाएंगे, फिर भी २०१७ में ही बढ़ाई रेट

arun chaturvedi
जयपुर। राज्य सरकार पानी की बढ़ी हुई दरों में कटौती कर सकती है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने यह संकेत दिए हैं। भाजपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में चतुर्वेदी ने कहा कि रीपेमेंट की व्यवस्था नहीं होने के कारण जायका ने लोन देने से हाथ खड़े कर दिए। इस पर सरकार ने तय किया कि प्रतिवर्ष कीमतें बढ़ाएंगे, लेकिन केवल 2017 में ही पानी की कीमतों में वृद्धि की।

सरकार ने विभिन्न स्कीमें भी चलाई, ताकि पानी प्राथमिकता के साथ सभी को उपलब्ध करवाया जा सके। सरकार और सीएम खुद कंसीडर कर रही हैं कि इस विषय को क्या कर सकते हैं। मुझे विश्वास है कि सीएम एक-दो दिन में इस विषय में जनता के हित में निर्णय करेगी। चतुर्वेदी ने कांग्रेस के उपवास को लेकर भी तंज कसा और कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष 2 अप्रेल को आंदोलन को सलाम करने की बात करते हैं और अब उपवास किया जा रहा है। इससे कांग्रेस के दो चेहरे जनता के सामने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि सचिन पायलट और उनकी पार्टी का जनता से तारतम्य टूटा तो वह भाजपा पर इस तरह का आरोप लगा रहे हैं।

कुछ लोग राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं
चतुर्वेदी ने कहा कि कुछ लोग गलतफहमियां पैदा करके राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहे हैं। हमारी सरकार ने न्याय आपके द्वार अभियान चलाकर ५५ हजार केसेज निपटाए। जनकल्याण शिविरों के माध्यम से 8.50 लाख पट्टे दिए। लेकिन कांग्रेस इसे पचा नहीं पा रही है।

लोकतंत्र की परिभाषा को साकार किया
चतुर्वेदी ने कहा कि हमारी सरकार ने लोकतंत्र की परिभाषा को साकार किया है। अब तक जनता सरकार के द्वार जाती थी, लेकिन हमारी सरकार जनता के द्वार गई। आपका जिला आपकी सरकार कार्यक्रम चलाया गया। भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं के लिए जनसुनवाई की। कांग्रेस को इस बात की पीड़ा है कि हम मात्र अब तक जनता से संवाद के नारे लगाते रहे और कोई प्रयास नहीं किया। अब हमारी सरकार सकारात्मक प्रयास कर रही है तो कांग्रेस को अलग-अलग प्रकार के कष्ट हो रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो