scriptWeather Alert : राजस्थान में कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी | Weather Alert For Next Two dasy in Rajasthan | Patrika News

Weather Alert : राजस्थान में कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी

locationजयपुरPublished: May 21, 2019 08:25:12 am

Submitted by:

santosh

Weather Alert : मौसम विभाग ने भी आगामी दो दिन में राजस्थान में कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी दी है।

Weather Alert

thunderstorm alert warning aandhi toofan latest news

जयपुर। weather alert : दो दिन पूर्व आए अंधड़ और झमाझम बारिश के बाद पड़ी गर्मी से सोमवार को एक बार फिर जयपुर में मौसम ने करवट बदली। दो दिन चिलचिलाती धूप के बाद दोपहर से लू भरी हवा चली, लेकिन यह अधिक देर तक नहीं रह पाई। इसके बाद मौसम फिर पलटकर धीरे धीरे अंधड़ में तब्दील हो गया। फिर शाम को हवाओं ने काले घने बादलों से आसमान को ढक दिया। इससे मौसम सुहावना हो गया। दिन भर तप रहे लोगों को राहत मिली।
इधर मौसम विभाग ने भी आगामी दो दिन में प्रदेश में कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 22 मई को पूर्वी राजस्थान के सीकर, झुंझुनूं, अजमेर, अलवर और पश्चिमी राजस्थान के चूरू, बीकानेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर में धूल भरी आंधी चलेगी। इन क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
इससे पहले शेखावाटी अंचल में सोमवार को गर्मी और उमस की जुगलबंदी का सितम रहा। फतेहपुर मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। सूर्योदय से धूप में तल्खी रही। दोपहर में तेज गर्मी रही। इधर मौसम विभाग ने भी आगामी दो दिन में प्रदेश में कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी दी है। पिलानी में अधिकतम तापमान 39.1 और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रहा। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हाड़ौती में दो-चार दिन से तापमान में गिरावट के बाद सोमवार को फिर उछाल आ गया। भीषण गर्मी के चलते लू के थपेड़े चलते रहे। इससे आमजन गर्मी से बेहाल रहे। गर्मी व लू का आलम यह है कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कोटा में सुबह से ही तेज गर्मी का असर था। दोपहर में बाजारों में आवाजाही कम रही। लू के थपेड़े चले। शाम ढलने के बाद भी गर्मी कम नहीं हुई। दो डिग्री पारा उछल गया। तापमान अधिकतम 42 व न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अलवर जिले में सोमवार को धूप में तेजी रही। वहीं शाम को कई स्थानों पर बादल छाए रहे, लेकिन बरसात नहीं आई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो