scriptराजस्थान के कई जिलों में आज 30-40 किलोमीटर की गति से हवा और अंधड़ की आशंका | Weather alert in rajasthan fear of storm in many districts | Patrika News

राजस्थान के कई जिलों में आज 30-40 किलोमीटर की गति से हवा और अंधड़ की आशंका

locationजयपुरPublished: May 21, 2019 02:41:44 pm

Submitted by:

abdul bari

– दिन और रात का बढऩे लगा तापमान- पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तेज अंधड़ का दौर- पश्चिमी विक्षोभ का असर भी खत्म

अंधड़ का दौर

राजस्थान के कई जिलों में आज 30-40 किलोमीटर की गति से हवा और अंधड़ की आशंका

जयपुर।

प्रदेश में आंधी-अंधड़ के साथ हो रही बारिश का दौर थम गया है। ऐसे में एक बार फिर दिन और रात का तापमान बढऩे लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो दिन में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होगा। सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे होने शुरू हो गए हैं। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में आज भी 30-40 किलोमीटर की गति से हवा और अंधड़ चलने की संभावना है।
विक्षोभ का असर खत्म हो रहा है

राजधानी जयपुर में आज सुबह 7 बजे तापमान 30 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में बीते पांच दिन से पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी था, लेकिन अब विक्षोभ का असर खत्म हो रहा है। अगले दो दिन में विक्षोभ का असर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। इसके बाद लू और भीषण गर्मी का दौर फिर से शुरू हो जाएगा। हालांकि इससे पहले ही दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि तेज हवा और आंधी अंधड़ का दौर तो जारी रहेगा, लेकिन अब पारा लगातार बढ़ेगा।
मौसम में बदलाव की संभावना

राजधानी जयपुर में आज भी दोपहर बाद मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने तेज हवा चलने की आशंका जताई है। मौसम विभाग का कहना है राजधानी जयपुर में दिन के साथ रात के तापमान में भी अब लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
यह भी पढ़ें.. चरित्र पर संदेह को लेकर पत्नी को किया लहूलुहान, बचाव के लिए आए लोगों को घर में नहीं घुसने दिया

प्रदेश में मानसून..

प्रदेश में बीते सप्ताह से चल रहा आंधी-अंधड़ और बारिश का दौर फिलहाल सुस्त पड़ने लगा है। चक्रवाती तंत्र कमजोर पड़ने के साथ ही दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने पर गर्मी तीखे तेवर दिखाने लगी है। वहीं, अब राजस्थान में मानसून ( monsoon in rajasthan ) को लेकर बड़ी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में मानसून 2019 के जुलाई के पहले सप्ताह में प्रवेश करने की संभावना है। मानसून प्रदेश की सीमा में जून माह के अंतिम सप्ताह में अपना असर दिखा सकता है लेकिन पूर्ण रूप से ये जुलाई के पहले सप्ताह में ही आएगा। मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार इस बार मानसून राजस्थान में तय समय से देरी से आएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो