कहां-कहां चलेगी लू
मौसम विभाग की माने तो 6 मई को केवल बाड़मेर में लू का यलो अलर्ट जारी किया गाय है। वहीं, 7 मई को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, बाड़मेर, जैसलमेर और जालौर जिले में लू का प्रकोप रहेगा। बात करें 8 मई की तो बांसवाड़ा, बूंदी, डूंगरपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और जालौर जिले में भीषण गर्मी के बीच लू का जोर रहेगा।
इन स्थानों पर आंधी
राजस्थान में लू के बीच आंधी भी जारी रह सकती है। मौसम विभाग की माने तो 7 व 8 मई को बीकानेर व जोधपुर संभाग के कुछ स्थानों पर धूलभरी हवाओं का जोर रहेगा। हवाओं की रफ्तार 35 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।
राजधानी में मौसम का मिजाज
5 मई को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है।
6 मई को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है।
7 मई को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है।
8 मई को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रह सकता है।
9 मई को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रह सकता है।
10 मई को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रह सकता है।