एयर इंडिया की बहरीन से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट दिल्ली में खराब मौसम के चलते शेडयूल की गई। फ्लाइट एआई 940, स्पाइस जेट की मुम्बई से दिल्ली की फ्लाइट एसजी 6267 जयपुर डायवर्ट की गई। इन दोनों फ्लाइट में करीब 300 यात्री थे। इसी तरह दिल्ली में खराब मौसम के चलते दो कार्गो फ्लाइट भी जयपुर डायवर्ट की गई, जिसमें हनोई से दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट एसटी 7018 और मुम्बई से दिल्ली जाने वाली एसजी 7064 फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया।
इंडिगो की फ्लाइट भी लेट
इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 2042 और 6516 भी आज लेट हो गई। दिल्ली से सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरकर सुबह 6.40 बजे जयपुर आने वाली फ्लाइट आज दिल्ली से ही सुबह 8 बजे बाद उड़ी। सुबह 9 बजे बाद यह फ्लाइट जयपुर आई। इसी तरह जयपुर से सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली जाने वाली फ्लाइट आज 9 बजे बाद ही दिल्ली के लिए उड़ान भर सकी।