scriptराजस्थान में बदला मौसम, 20 जिलों में असर, दौसा में ओलावृष्टि | Weather changed in Rajasthan, effect in 20 district, hailstorm | Patrika News

राजस्थान में बदला मौसम, 20 जिलों में असर, दौसा में ओलावृष्टि

locationजयपुरPublished: May 23, 2022 11:11:44 am

Submitted by:

Vinod Chauhan

Weather Update : राजस्थान में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम तंत्र में बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है। करीब 20 जिलों के तापमान में बढ़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। उधर, तेज बारिश के साथ दौसा में ओलावृष्टि हुई।

badal_5851875_835x547-m_7387275-m_1.jpg

Weather Update : राजस्थान में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम तंत्र में बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है। पूर्वी राजस्थान और आसपास के जिले में सवेरे से ही मौसम में तरावट है। करीब 20 जिलों के तापमान में बढ़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। कुछ जिलों में सवेरे आंधी का जोर भी रहा। उधर, दौसा में ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग की माने तो दोपहर बाद मौसम तेजी से बदलेगा और असर अगले 48 घंटे तक दिखाई दे सकता है।

48 घंटे रहेगा असर

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आर.एस. शर्मा ने बताया कि राजस्थान पर पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह सक्रिय है और मई में यह पहला अवसर है कि जब 20 से अधिक जिलों पर एक साथ असर दिखाई दे रहा है। दोपहर में बारिश, आंधी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। बतादें कि अगले 48 घंटे तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा और उसके 48 घंटे तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। हालाकि 27 से 31 मई के दौरान फिर से लू की स्थिति बनने की संभावना है।

 

//?feature=oembed

दौसा में ओलावृष्टि
दौसा सहित आसपास के जिलों में मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। दौसा में सवेरे से ही घने काले बादल छाए हुए थे सुबह करीब 9 बजे दौसा जिले के अनेक इलाकों में बारिश हुई। जिले के अधिकतर इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। उधर, जिले के नांगल राजावतान उपखंड मुख्यालय सहित आस-पास के गांव में तेज अंधड़ के बाद बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जिले में कई जगह झमाझम बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया है।

मौसम की कहां क्या स्थिति

धौलपुर में तेज हवा के साथ बौछारें पड़ी। इसके चलते तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। 20 दिनों से पड़ रहे लू के थपेड़ों के बीच सवेरे शीतल हवाओं ने लोगों को राहत दी।
जालोर के भाद्राजून समेत क्षेत्रभर में अलसुबह से तेज रफ्तार के साथ हवाओं का जोर है। हवाओं में ठंडक के चलते तापमान में आई गिरावट आई है। लेकिन तेज हवाओं ने ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ा दी है।
तलावड़ा में सवेरे से काली घटाएं छाए हुई हैं। इसी बीच अंधड़ व बारिश के आसार बने हुए हैं। बतादें कि पिछले शनिवार को भी आंधी-अंधड़ का जोर रहने से ग्रामीण को काफी नुक्सान हुआ था।
दौसा के मानपुर क्षेत्र में मौसम ने बदली करवट बदली है। तेज अंधड़ के बाद बारिश का दौर चला। तापमान में गिरावट दर्ज होने ने क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। इसके अलावा भरतपुर, बांदीकुई में बादल छाने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, गंगानगर के सिदुवाला में आंधी तूफान के आने से बिजली गुल होने से आमजन को काफी परेशानी हुई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो