scriptअभी दो दिन और बरसेगा मानसून, फिर लेगा विदाई | weather Departure from rajasthan | Patrika News

अभी दो दिन और बरसेगा मानसून, फिर लेगा विदाई

locationजयपुरPublished: Oct 09, 2019 06:15:12 pm

Submitted by:

Jaya Gupta

– इस बार तोड़ा 58 साल का रेकॉर्ड- 1961 के बाद 2019 में अक्टूबर महीने में विदा हो रहा है मानसून

अभी दो दिन और बरसेगा मानसून, फिर लेगा विदाई

अभी दो दिन और बरसेगा मानसून, फिर लेगा विदाई


जयपुर। प्रदेश में आखिरकार मानसून (mansoon news) ने विदाई लेना शुरू कर दिया है। 58 वर्षों का रेकॉर्ड तोड़ते हुए मानसून की रवानगी 9 अक्टूबर को उत्तरी राजस्थान से शुरू हुई है। इससे पहले साल 1961 में मानसून 1 अक्टूबर को रवाना हुआ था। हालांकि, इस साल मानसून तय समय से देरी से आया था। मानसून पूरे प्रदेश पर मेहरबान रहा। ज्यादातर बांध व अन्य जल स्त्रोत छलक गए।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू, जैसलमेर और झुंझुनुं के कुछ हिस्सों से रवाना हो चुका है। मानसून की यह अब तक की सबसे विलम्ब से रवानगी है। आगे भी मानसून की रवानगी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनती जा रही हैं। अगले दो दिन में सम्पूर्ण राजस्थान से दक्षिण पश्चिम मानसून की पूर्ण रवानगी की संभावना जताई जा रही है।
——————————
सुबह-शाम सर्दी ने दी दस्तक
मानसून के देर तक रुकने से सर्दी ने भी दस्तक दे दी है। अमूमन नवम्बर-दिसम्बर में आने वाली हल्की सर्दी का अहसास अभी सुबह व शाम को होने लगा है।
—————————-


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो