scriptठंड में भी गर्मी का अहसास, तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, गुलाबी नगर में बीती रात रही सीजन की सबसे गर्म रात | Weather for Jaipur and Rajasthan Jaipur Weather forecast Jaipur Curre | Patrika News

ठंड में भी गर्मी का अहसास, तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, गुलाबी नगर में बीती रात रही सीजन की सबसे गर्म रात

locationजयपुरPublished: Jan 31, 2018 12:43:25 pm

Submitted by:

rajesh walia

13 साल में दूसरी बार सबसे गर्म रहा जनवरी, प्रदेश में थमा शीतलहर का दौर, मौसम में बढ़ने लगी गर्माहट, सुबह शाम में ठंडक, दिन में धूप के रहे तीखे तेवर

 Weather for Jaipur and Rajasthan, Jaipur Weather forecast Jaipur Current Weather
जयपुर। प्रदेश में पूर्वोत्तर इलाकों को छोड़कर शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहने पर सर्दी के तेवर नरम पड़ गए हैं। सुबह शाम में सर्द हवा के कारण हल्की सर्दी महसूस हो रही है वहीं दिन में धूप की तपिश से मौसम में बढ़ रही गर्माहट के कारण लोग गर्म कपड़ों का उपयोग कम करने लगे हैं। राजधानी में बीते 13 साल में दूसरी बार जनवरी माह सर्वाधिक गर्म रहा है वहीं बीते तीन दिन में शहर में रात के तापमान में करीब 6.4 डिग्री पारा उछलने पर सर्दी के तेवर नरम पड़ गए हैं। बीती रात जयपुर में सीजन की सबसे गर्म रात रही और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में उत्तरी हिस्सों को छोड़कर शेष भागों में दिन व रात में पारा सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक ज्यादा रहने का अनुमान है। वहीं बादलों की आवाजाही भी बीती रात से कुछ इलाकों में बने रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अगले 48 घंटे में मौसम शुष्क रहने पर प्रदेशवासियों को हाड़कंपाने वाली सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है। राजधानी में बीती रात सीजन की सबसे गर्म रात रही और न्यूनतम तापमान में बीते तीनों में पारा छह डिग्री से ज्यादा दर्ज होने पर मौसम गर्म रहा है। राजधानी में बीती रात से पश्चिमी हवाएं बहने पर पारे में हुई बढ़ोतरी ने मौसम में गर्माहट बढ़ाई है। आज सुबह शहर में सूर्योदय के समय हवा की रफ्तार तेज होने पर हल्की ठंडक महसूस हुई लेकिन सूर्योदय के बाद खिली धूप की तपिश से मौसम में गर्माहट महसूस हुई है।
शहर में आज सुबह छह बजे दिन का तापमान 17 डिग्री और नौ बजे दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज दिन व रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहने व दिन में छितराए बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बीते दस साल में राजधानी में दूसरी बार जनवरी माह सर्वाधिक गर्म रहा है। वर्ष 2009 में जनवरी माह में शहर का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री से नीचे नहीं गया वहीं इस बार बीते 13 साल में जनवरी में सर्दी के तेवर नर्म रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो