scriptदिन के साथ बढ़ा रात का पारा , गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी | Weather Forecast#rajasthan weather#winter in rajasthan | Patrika News

दिन के साथ बढ़ा रात का पारा , गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी

locationजयपुरPublished: Sep 01, 2022 10:20:00 am

Submitted by:

Rakhi Hajela

राजस्थान में पिछले कई दिनों से मानसून की बेरुखी के चलते दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है साथ ही गर्मी और उमस ने लोगों ने परेशान करना शुरू कर दिया है।

राजस्थान में पिछले कई दिनों से मानसून की बेरुखी के चलते दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है साथ ही गर्मी और उमस ने लोगों ने परेशान करना शुरू कर दिया है।
बीती रात प्रदेश के १९ जिलों में रात का तापमान 25.० डिग्री सेल्सियस और उसके पार दर्ज किया गया वहीं तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी भी हुई। बीती रात सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में २७.४ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जयपुर, जोधपुर और बाड़मेर का भी राज का पारा बढ़ा हुआ रहा। इन जिलों का पारा भी २७.० डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चूरू में कल दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसी तरह गंगानगर में 38.5, हनुमागनढ़ में 38.8 डिग्री बीकानेर में 38 और करौली में तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं राजधानी जयपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और दिन व रात का तापमान क्रमश: ३६.० और २६.० डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
कई जिलों में बरसात संभव
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के ऊपर एक बार फिर से एक नया सिस्टम सक्रिय होने का साथ प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजधानी जयपुर बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़ आदि जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना ने जताई है। इसके अगले 3 दिन यानी 4 सितम्बर तक राज्य में कहीं भी मध्यम या तेज बारिश होने की संभावना नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो