जयपुरPublished: Oct 12, 2023 09:17:35 pm
Kamlesh Sharma
Weather Forecast : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव आएगा। हवाओं की दिशा बदलने के कारण प्रदेश के कई शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
Weather forecast : जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव आएगा। हवाओं की दिशा बदलने के कारण प्रदेश के कई शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसी के साथ 10 शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।