scriptराजधानी में मौसम ने खाया पलटा, बादलों की आवाजाही से तीखे हुए सर्दी के तेवर | Weather in Jaipur getting Cold Winters start in Jaipur | Patrika News

राजधानी में मौसम ने खाया पलटा, बादलों की आवाजाही से तीखे हुए सर्दी के तेवर

locationजयपुरPublished: Nov 15, 2017 11:30:37 am

Submitted by:

rajesh walia

बादलों की आवाजाही से उछला पारा, चक्रवाती हवा और बादलों की आवाजाही से राजधानी में मौसम ने खाया पलटा, बढ़ी सर्दी।

 Weather in Jaipur getting Cold Winters start in Jaipur
जयपुर। राजधानी में आज सुबह घना कोहरा छाने और रात में पारा गिरने से सर्दी के तेवर तीखे होते नजर आ रहे है। अब राजधानी के बाशिंदों को रात के अलावा दिन में भी सर्दी के तीखे तेवर महसूस होंगे। पश्चिमी मैदानी इलाकों से होकर पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है जिसके असर से राजधानी में अगले चौबीस घंटे के दौरान बादलों की आवाजाही बने रहने व दिन में धूप की आंखमिचौनी सर्द मौसम का अहसास कराएगी। वहीं दूसरी ओर आज सुबह से बह रही चक्रवाती हवा ने सुबह के समय ठिठुरन का अहसास करा दिया है। फिलहाल उत्तर पश्चिमी हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने व कुछ हिस्सों में छितराई बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।
सीकर के फतेहुपर में बीती रात करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार के साथ हवा चली और हल्की बारिश भी हुई वहीं आज तड़के घने कोहरे ने कस्बे को आगोश में ढक दिया। आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग समेत अन्य रास्तों पर वाहन चालक वाहनों की बत्तियां जलाकर गुजरे। राजधानी में बीती रात के तापमान में पारा0.8 डिग्री बढ़कर 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आज सुबह सूर्योदय से पहले हवा की रफ्तार थमे रहने पर मौसम में गर्माहट रही लेकिन सूर्योदय के साथ ही करीब दस किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली चक्रवाती हवा ने शहर के बाशिंदों को ठिठुराया। शहर में आज सुबह नौ बजे दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार शहर में अगले चौबीस घंटे में बादलों की आवाजाही बने रहने पर दिन और रात के तापमान में आंशिक उतार चढ़ाव रहेगा वहीं बादल छंटने व आसमान साफ होने पर फिर से रात में पारा सामान्य तापमान के आस पास रहने पर सर्दी का जोर बढ़ने की संभावना है।
जयपुर तापमान – आज सुबह नौ बजे— 22 डिग्री सेल्सियस , आज दोपहर 12 बजे—26 डिग्री सेल्सियस सूर्यास्त , आज शाम— 05.37 बजे सूर्योदय

कल सुबह— 06.47 बजे चंद्रोदय, कल सुबह — 04.38 बजे , चंद्रास्त कल शाम — 04.31 बजे
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो