scriptअंधड़,बौछारें रोकेंगी पारे की बढ़ती रफ्तार | weather in rajasthan | Patrika News

अंधड़,बौछारें रोकेंगी पारे की बढ़ती रफ्तार

locationजयपुरPublished: Apr 03, 2020 10:28:00 am

Submitted by:

anand yadav

मौसम विभाग ने दिए संकेतप्रदेश के दक्षिण पूर्वी इलाकों में अगले सप्ताह अंधड़ चलने और बौछारें गिरने की चेतावनी धूलभरी हवा चलने से पारे में गिरावट की आशंका

Weather Forecast

Weather Forecast : अचानक 6 डिग्री लुढ़का पारा, आने वाले दो दिनों में और गिरेगा तापमान

जयपुर। मार्च माह में पारे में बारिश और सर्द हवा के असर से पारे की रफ्तार थमी रही। दिन और रात में मौसम का मिजाज सर्द रहा वहीं अगले सप्ताह भी प्रदेश में मौसम का मिजाज सर्द रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने प्रदेश के दक्षिण पश्चिम और पूर्व के कुछ इलाकों में तेज गति से धूलभरी हवा चलने और कुछ इलाकों में हल्की बौछारें गिरने की चेतावनी दी है। धूलभरी हवा चलने पर दिन के तापमान में आंशिक गिरावट होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय तराई इलाकों मे आगामी 5 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके असर से पाकिस्तान समेत प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में चक्रवाती तंत्र सक्रिय होने पर पूर्वी राजस्थान समेत पूर्वी मध्य प्रदेश के इलाकों में उच्च वायुदाब क्षेत्र बनने पर अंधड़ चलने और कुछ इलाको में अंधड़ के साथ हल्की बौछारें गिरने की संभावना है।
प्रदेश में फिलहाल उत्तर पूर्वी हवा चलने के कारण दिन में पारे में बढ़ोतरी के बावजूद मौसम का मिजाज सर्द रहा है। रात के तापमान में उतार चढ़ाव बना रहा है लेकिन अगले 48 घंटे में प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तरी हवा के असर से बीते 24 घंटे में प्रदेश में दिन के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज हुई। राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा लेकिन सुबह करीब सात किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से बही पुरवाई हवा के असर से मौसम में ठंडक महसूस हुई। शहर में सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार शहर में अगले 24 घंटे में आसमान साफ रहने और दिन का तापमान 35 डिग्री के आस पास रहने की संभावना है।
जयपुर में सीजन की सबसे गर्म रात
बीती रात जयपुर में सीजन की सबसे गर्म रात रही और पारा 4.4 डिग्री उछलकर 22.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में भी रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज हुई। वहीं मैदानी इलाकों में जालोर 25.2 और कोटा 23.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म जिले रहे।
कहां कितना रहा बीती रात न्यूनतम तापमान
माउंट आबू— 15
डबोक— 19.3
सीकर— 20
वनस्थली— 20.3
पिलानी— 21.1
चूरू— 21.1
अजमेर— 21.9
जयपुर— 22.4
जोधपुर— 22.4
श्रीगंगानगर— 22.5
बूंदी— 22.6
जैसलमेर— 22.8
फलोदी— 23
बाड़मेर— 23.4
कोटा— 23.7
जालोर— 25.2

— तापमान डिग्री सेल्सियस में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो