scriptदिन में उछला, रात में उत्तरी हवा से सहमा पारा | weather in rajasthan | Patrika News

दिन में उछला, रात में उत्तरी हवा से सहमा पारा

locationजयपुरPublished: Apr 07, 2020 11:46:07 am

Submitted by:

anand yadav

अगले 24 घंटे में दस जिलों में मेघगर्जन के साथ बौछारें गिरने के संकेतबीकानेर,जयपुर और भरतपुर संभाग में मौसम का बदलेगा मिजाजअगले दो तीन दिन में गर्मी पकड़ेगी रफ्तारदक्षिण पश्चिमी हवा चलने पर मौसम में गर्माहट बढ़ने की उम्मीद

weather.jpg

weather_in_jaipur

जयपुर। प्रदेश में दिन में पारे की रफ्तार बढ़ने पर मौसम गर्म हो चला है लेकिन रात में अब भी उत्तरी हवा के असर से पारा सामान्य रहा है। जिसके चलते सुबह शाम में अब भी मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जयपुर,बीकानेर और भरतपुर संभाग के दस जिलो में अंधड़ चलने और मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि अगले 24 घंटे बाद प्रदेश में हवा का रुख दक्षिण पश्चिम होने पर प्रदेशभर में गर्मी के तेवर तीखे होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो हिमालय तराई क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले 48 घंटे तक रहने की संभावना है। ऐसे में जम्मू कश्मीर,हिमाचल प्रदेश,पंजाब,हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अगले एक दो दिन मेघगर्जन के साथ बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही अभी उत्तर पूर्वी हवा चलने से भी प्रदेश में पारे की बढ़ती रफ्तार रात में धीमी रही है।
हालांकि बीते 24 घंटे में प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाको में दिन में पारा करीब 40 डिग्री के पार पहुंचने पर मौसम में गर्माहट बढ़ने लगी है। बाड़मेर में सर्वाधिक 40.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रेकॉर्ड हुआ। वहीं प्रदेश में अब भी रात में तापमान 20 से 25 डिग्री के आस पास दर्ज हो रहा है। बीते सोमवार को राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा जो सीजन का सर्वाधिक रहा है वहीं रात में भी पारे में रेकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज हुुई है।
जयपुर में मंगलवार सुबह करीब चार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तरी हवा चली वहीं सुबह छह बजे शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में अगले 24 घंटे में छितराए बादलों की आवाजाही के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बीती रात प्रदेश में पारे का हाल
माउंट आबू— 16.4
सीकर— 18.5
श्रीगंगानगर— 19.2
चित्तौड़— 19.3
बूंदी— 20
चूरू— 20
डबोक— 21
अजमेर— 21.6
कोटा— 22
जयपुर— 22.4
बीकानेर—22.4
जैसलमेर— 22.8
जोधपुर— 24.8
बाड़मेर— 24.8
फलोदी— 25.2

— न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो