scriptउत्तरी राज्यों में बर्फबारी, प्रदेश में सहमी गर्मी | weather in rajasthan | Patrika News

उत्तरी राज्यों में बर्फबारी, प्रदेश में सहमी गर्मी

locationजयपुरPublished: Apr 09, 2020 10:23:40 am

Submitted by:

anand yadav

दिन और रात में अब भी पारा सामान्य से रहा कम अगले सप्ताह के मध्य तक गर्मी पकड़ेगी रफ्तारगुजरात के कच्छ इलाकों से होकर प्रदेश तक पहुंचेगी गर्मी

IMD Rain Alert

अगले 24 घंटों में देश कई राज्यों में बारिश हो सकती है

जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर खत्म होने के बाद भी प्रदेश में अब भी दिन और रात में पारा सामान्य से कम दर्ज हो रहा है। गर्मी के तेवर प्रदेश में अब भी नर्म बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार हिमालय तराई क्षेत्र के अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण प्रदेश में भी गर्मी की बढती रफ्तार सुस्त है। वहीं उत्तरी हवा के असर से भी प्रदेश के पश्चिमी इलाकों को छोड़कर शेष भागों में गर्मी के तेवर नर्म बने हुए हैं। हालांकि अगले सप्ताह के मध्य तक गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र इलाकों से आने वाली गर्म व शुष्क हवा का असर प्रदेश में बढ़ने पर गर्मी की रफ्तार बढ़ने की संभावना है।
बीते 24 घंटे में प्रदेश के सीकर,अलवर, झुंझुनूं और भरतपुर जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन में पारा सामान्य अथवा उससे कम रहा। बाड़मेर में बुधवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा वहीं सीकर के लक्ष्मणगढ़ में सर्वाधिक 15 मिमी बारिश मापी गई। बीती देररात उदयपुर और आस पास के इलाकों में तेज रफ्तार से अंधड़ चला। स्थानीय मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के बाड़मेर,जोधपुर,जालौर और पाली में गर्म हवाएं चलने पर दिन के तापमान में पारा सामान्य से ज्यादा रेकॉर्ड होने का पूर्वानुमान जताया है।
राजधानी जयपुर में गुरूवार सुबह छितराए बादल छाए वहीं करीब छह किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से उत्तरी हवा चली। शहर में सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ है।

बीती रात प्रदेश में पारे का हाल
सीकर— 16.5
चूरू— 16.5
श्रीगंगानगर— 16.9
डबोक— 18
जयपुर— 20.8
कोटा— 21.3
बूंदी— 21.4
बीकानेर— 21.8
अजमेर— 22.5
जैसलमेर— 23.4
जोधपुर— 23.7
बाड़मेर— 23.8
फलोदी— 24
— न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

ट्रेंडिंग वीडियो