scriptweather forcast in rajasthan | रात में पारे की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक... | Patrika News

रात में पारे की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक...

locationजयपुरPublished: Oct 12, 2023 10:46:42 am

Submitted by:

anand yadav

बीती रात 7 जिलों में पारा 20 डिग्री से कम, , जयपुर में बीती रात पारा दो डिग्री लुढ़का , दो दिन बाद प्रदेश में बारिश के आसार, 18 अक्टूबर तक बारिश का दौर संभव

Rajasthan Weather Update : दो दिन बाद प्रदेश में बारिश के आसार
Rajasthan Weather Update : बीती रात 7 जिलों में पारा 20 डिग्री से कम
जयपुर। राजस्थान में अगले दो दिन बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। विक्षोभ के असर से पारे में गिरावट होने और सर्दी को जोर बढ़ने की संभावना है। वहीं बीती रात से विंड पैटर्न में हुए बदलाव के असर से पारे में दो तीन डिग्री तक गिरावट प्रदेश के कई जिलों में दर्ज की गई है। सात जिलों में बीती रात पारा 20 डिग्री से कम रेकॉर्ड किया गया है। माना जा रहा है कि विक्षोभ के असर से आगामी 18 अक्टूबर तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर सक्रिय रहने के आसार हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.