scriptबादल छाए,कड़ाके की सर्दी से आंशिक राहत | weather in rajasthan,weather in jaipur | Patrika News

बादल छाए,कड़ाके की सर्दी से आंशिक राहत

locationजयपुरPublished: Dec 05, 2019 11:58:58 am

Submitted by:

anand yadav

मैदानी इलाकों में बीती रात तापमान में हुई बढ़ोतरी कड़ाके की सर्दी का कम रहा असरअगले दो दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना

weather

weather

जयपुर। प्रदेश में बीते दो तीन दिन से हाड़कंपाती सर्दी का जोर अब कम होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिन और प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने व दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव बने रहने की संभावना है। बीते दो दिन से शेखावाटी अंचल में हाड़कंपाने वाली सर्दी का असर अब भी बना रहा है लेकिन रात के तापमान में दो तीन डिग्री तक हुई बढ़ोतरी ने जिले के बाशिंदों को सर्दी से आंशिक राहत दिलाई है। मौसम वैज्ञाानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार सप्ताह के अंत तक हिमालय तराई क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर फिर से मौसम के मिजाज में बदलाव होने व सर्द हवाएं चलने की संभावना है।
फिलहाल पंजाब राज्य के आस पास चक्रवाती तंत्र सक्रिय होने पर प्रदेश में आज उत्तर पश्चिमी जिलों में बादलों की आवाजाही रहने व दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
सीकर के फतेहपुर में बीती रात पारा दो डिग्री बढ़कर 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीते 48 घंटे में कस्बे के न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस तक हुई बढ़ोतरी से गलन और सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। राजधानी जयपुर में भी आज छितराए बादलों की आवाजाही रही। सुबह छह बजे शहर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज दिन में मौसम शुष्क रहने सर्दी के तेवर नर्म रहने की संभाावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो