scriptदिन में गर्माहट, रात में गलन वाली सर्दी | weather in rajasthan,weather in jaipur | Patrika News

दिन में गर्माहट, रात में गलन वाली सर्दी

locationजयपुरPublished: Dec 08, 2019 12:07:27 pm

Submitted by:

anand yadav

रात में सर्द रहा मौसम अगले सप्ताह के मध्य तक कड़ाके की सर्दी पड़ने के संकेत जयपुर में आज सुबह छाई धुंध, मौसम रहा सर्द

जयपुर। प्रदेश में चल रही उत्तरी हवा के असर से मौसम का मिजाज सर्द बना हुआ है। फिलहाल प्रदेश में शीतलहर नहीं चल रही है और दिन में गलन वाली सर्दी से राहत मिल रही है। वहीं अगले सप्ताह के मध्य तक हाड़कंपाने वाली सर्दी का अहसास प्रदेशवासियों को होने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो तो 11 दिसंबर को हिमालय तराई क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। ऐसे में 12 दिसंबर से पंजाब,हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में तेज रफ्तार से सर्द हवाएं चलने और दिन व रात के तापमान में गिरावट होने पर सर्दी के तेवर तीखे रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में घना कोहरा छाने और कुछ इलाकों में बारिश होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
बीते 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान सामान्य रहा लेकिन रात के तापमान में उतार चढ़ाव दर्ज हुआ। सीकर के फतेहपुर में बीती रात पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। जबकि कस्बे में शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधाानी जयपुर में बीती रात हवा की रफ्तार थमी रही लेकिन आज सुबह शहर और बाहरी इलाकों में धुंध का असर नजर आया। आज सुबह छह बजे शहर का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज दिन में आसमान सफ रहने व अधिकतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो