scriptनश्तर जैसी चुभने लगी बर्फीली हवा, बादलों ने डाला डेरा | weather in rajasthan,weather in jaipur | Patrika News

नश्तर जैसी चुभने लगी बर्फीली हवा, बादलों ने डाला डेरा

locationजयपुरPublished: Dec 16, 2019 10:39:22 am

Submitted by:

anand yadav

रात में सर्द रहा मौसम,तापमान में रहा उतार चढ़ावकई जिलों में बीती रात से शुरू हुई बादलों की आवाजाही जयपुर में सुबह मौसम का मिजाज रहा ठंडा

rajasthan weather

सर्दी बेअसर,गर्मी ने पकड़ी रफ्तार

जयपुर। प्रदेश में उत्तरी हवा नश्तर की तरह चुभ रही है वहीं दिन में खिली धूप के बाद भी गलन वाली सर्दी महसूस हो रही है। बीते 24 घंटे में पारे में उतार चढ़ाव के बावजूद मौसम का मिजाज सर्द रहा। वहीं कई जिलों में बीती रात से शुरू हुई बादलों की आवाजाही के कारण सुबह कोहरे का असर आंशिक रूप से कम हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में दिन में मौसम शुष्क रहेगा हालांकि रात के तापमान में गिरावट से रात में मौसम का मिजाज ठंडा रहने और गलन वाली सर्दी का असर रहने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ 18 दिसंबर को हिमालय तराई क्षेत्र में कम उंचाई पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने व प्रदेश के पश्चिमी व उत्तर पूर्व के कुछ भागों में बादल छाए रहने व छितराई बौछारें होने पर सर्दी के तेवर तीखे रहने की संभावना है।
बीती रात प्रदेश के कई इलाकों में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। सीकर के फतेहपुर में रविवार सुबह घना कोहरा छाया लेकिन बीती रात पारा दो डिग्री बढ़कर 7.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। राजधानी जयपुर में आज सुबह बादलों की आंशिक रूप से आवाजाही रही वहीं छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा से आ रही बर्फीली हवा ने शहरवासियों को गलन व ठिठुरन का अहसास कराया। आज सुबह छह बजे शहर का अधिकतम तापमान 10 डिग्री रहा वहीं शहर के बाहरी इलाकों में हल्की धुंध का असर भी रहा है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में बादल छंटने व रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
सात जिलों में आज सुबह छाया कोहरा
अलवर,भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुंनू,करौली और सीकर जिले के कुछ इलाकों सुबह हल्का कोहरा छाया रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो