scriptउत्तरी हवा का असर,गलन और धूजणी छुड़ा रही सर्द हवा | weather in rajasthan,weather in jaipur | Patrika News

उत्तरी हवा का असर,गलन और धूजणी छुड़ा रही सर्द हवा

locationजयपुरPublished: Jan 20, 2020 09:56:33 am

Submitted by:

anand yadav

पंजाब,हरियाणा,चंडीगढ़ और दिल्ली में कोल्ड अलर्टउत्तरी सर्द हवा से प्रदेश में सर्दी दिखा रही तीखे तेवरउत्तरी पूर्वी इलाकों में छाया कोहराजयपुर में मौसम सर्द, गलन और धूजणी से नहीं मिली राहत

Weather Alert

Weather Alert,Cold Weather

जयपुर। उत्तरी सर्द हवा के असर से प्रदेश में मावठ का दौर थमने पर भी सर्दी तीखे तेवर दिखा रही है। सुबह शाम में हवा में नमी ज्यादा रहने पर गलन महसूस हो रही है वहीं दिन में धूप भी सर्दी से राहत दिलाने में बेसअर साबित हो रही है। मौसम विभाग ने पंजाब,हरियाणा,चंडीगढ़ और दिल्ली में आज कोल्ड अलर्ट जारी कर घना कोहरा छाने और बारिश होने पर पारे में गिरावट होने की चेतावनी दी है। दूसरी तरफ प्रदेश के पूर्वोत्तर इलाकों में मौसम सर्द रहने और रात के तापमान में कमी आने का पूर्वानुमान है। ऐसे में अगले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सुबह हल्का कोहरा छाने और सर्दी के तेवर तीखे रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद हवा की दिशा में बदलाव होने पर धूजणी छुड़ा रही कड़ाके की सर्दी से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आज आसमान साफ रहा। हालांकि उत्तर पूर्व और पश्चिम के कुछ जिलों में सुबह हल्का कोहरा छाया लेकिन सुबह सर्द हवा के कारण गलन और ठिठुरन महसूस हुई। राजधानी जयपुर के बाहरी इलाकों में हल्के कोहरे का असर रहा। आज सुबह हवा की रफ्तार थमी रही लेकिन अलसुबह घरों से निकले दुपहिया वाहन सवारों को सर्दी के तीखे तेवरों के कारण गलन और धूजणी महसूस हुई। शहर में आज सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने व दिन में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है।
सीकर के फतेहपुर में बीती रात के तापमान में गिरावट आई और आज न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। वहीं आज सुबह कस्बे में छाए घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। दृश्यता कम होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी धीमी रफ्तार से रही है।
बीती रात प्रदेश के अधिकांश इलाकों में रात के तापमान में पारा दइाई अंक से नीचे दर्ज हुआ। बीती रात तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक हुई गिरावट के कारण रात में मौसम सर्द रहा। राजधानी जयपुर में बीती रात तापमान 3.6 डिग्री गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं मैदानी इलाकों में सीकर 2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहा है।
बीती रात कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान
फतेहपुर— 1.6
सीकर— 2.0
चूरू— 4.0
वनस्थली— 4.2
पिलानी— 4.3
डबोक— 4.9
कोटा— 5.6
अलवर— 5.6
जयपुर— 7.0
बूंदी— 7.0
अजमेर— 7.4
सवाई माधोपुर— 7.8
श्रीगंगानगर— 7.6
बीकानेर— 8.0
जैसलमेर— 8.1
जोधपुर— 8.7
बाड़मेर—9.1
— तापमान डिग्री सेल्सियस में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो