script

दिन में गर्मी, रातें सर्द

locationजयपुरPublished: Feb 05, 2020 01:09:50 pm

Submitted by:

anand yadav

उत्तर पूर्वी हवा के असर से रात में सर्द रहा मौसमदिन में तापमान औसत से ज्यादा हो रहा दर्जअगले एक दो दिन बादलों की आवाजाही रहने के संकेत

weather in rajastthan

,Weather jaipur

जयपुर। प्रदेश में दक्षिण पश्चिमी इलाकों में सर्दी के तेवर नर्म पड़ने लगे हैं। गलन और ठिठुरन से राहत मिलने लगी है लेकिन उत्तर पूर्वी जिलों में अब भी रात में पारा सामान्य से कम दर्ज हो रहा है। हिमालय तराई क्षेत्र में सक्रिय साइक्लोनिक सिस्टम के असर से पंजाब,हरियाणा,चंडीगढ़ और दिल्ली में कोहरा छाए रहने और तेज रफ्तार से उत्तर पूर्वी हवा बहने के कारण प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में अब भी सर्दी तीखे तेवर दिखा रही है। अगले एक दो दिन प्रदेश के कई इलाकों में बादलों की आवाजाही रहने व दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है।
बीते 24 घंटे में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और बादलों की आवाजाही के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। बीती रात के तापमान में भी आंशिक बढ़ोतरी प्रदेश के कई इलाकों में दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में बीते मंगलवार से छितराए बादलों की आवाजाही बनी रही है वहीं आज भी शहर में बादल छाए रहने और दिन में तेज गति से पुरवाई हवा चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। शहर में बीती रात पारा एक डिग्री गिरकर 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं आज सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों को छोड़कर शेष भागों में मौसम शुष्क रहने और दिन व रात के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है।
सर्द हवा से रात में सहमा पारा
बीते चौबीस घंटे में प्रदेश पूर्वोत्तर इलाकों में सर्द हवा के कारण रात में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम रेकॉर्ड हुआ है। मैदानी इलाको में अलवर 4.6 तापमान के साथ सबसे सर्द रहा वहीं सीकर के फतेहपुर में बीती रात पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। पश्चिमी मैदानी इलाकों में रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
प्रदेश में बीती रात न्यूनतम तापमान
फतेहपुर— 4.5
अलवर— 4.6
श्रीगंगानगर— 4.8
पिलानी— 6.5
चूरू— 6.9
सीकर— 7.0
बीकानेर— 8.0
वनस्थली— 8.5
चित्तौड़— 8.6
जैसलमेर— 9.0
डबोक— 10.4
अजमेर— 10.4
बाड़मेर— 10.8
जोधपुर— 12.3

— तापमान डिग्री सेल्सियस में

ट्रेंडिंग वीडियो