scriptराजस्थान मौसम अपडेट, अगले दो-तीन दिन तापमान में आंशिक गिरावट होने का पूर्वानुमान | weather in rajasthan,weather in jaipur | Patrika News

राजस्थान मौसम अपडेट, अगले दो-तीन दिन तापमान में आंशिक गिरावट होने का पूर्वानुमान

locationजयपुरPublished: Feb 19, 2020 10:45:06 am

Submitted by:

anand yadav

पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 48 घंटे में मौसम बदलने के संकेततेज रफ्तार से हवा चलने, बारिश, ओलावृष्टि का अनुमानप्रदेश में भी मौसम सर्द रहने की संभावनाजयपुर में रहेगी बादलों की आवाजाही

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर, अब पहले शीतदिन का होगा अहसास फिर होगी बारिश

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर, अब पहले शीतदिन का होगा अहसास फिर होगी बारिश

जयपुर। फाल्गुन माह में प्रदेाश में सर्दी के तेवर फिलहाल नर्म हैं लेकिन अगले दो दिन पूर्वोत्तर राज्यों में संभावित बदलने वाले मौसम के मिजाज से फाल्गुनी हवा सर्द रहने की आशंका है। प्रदेश में बीते दो तीन दिन से पारे में हुई बढ़ोतरी ने मौसम में गर्माहट बढ़ा दी है लेकिन अगले दो तीन दिन प्रदेश में पारे में आंशिक गिरावट होने व मौसम सर्द रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है।

माना जा रहा है कि जम्मू कश्मीर,पंजाब,हरियाणा, चंडीगढ़,दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में 20—21 फरवरी को 30—40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चक्रवाती हवा चलने और बारिश व कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। चक्रवाती तंत्र के असर से पूर्वोत्तर राज्यों में संभावित मौसम में बदलाव का असर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में रहने की संभावना है।

बीते 24 घंटे में प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाकों में दिन में पारा सामान्य से ज्यादा रहने पर गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है। जबकि पूर्वोत्तर भागों में अब भी पारा सामान्य से कम रहने से मौसम सर्द रहा है। बाड़मेर व जैसलमेर में दिन में पारा 34 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रेकॉर्ड हो रहा है। वहीं अगले 24 घंटे में भी पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

राजधानी जयपुर में बीते 24 घंटे में सर्दी के तेवर कम रहे हैं। बीती रात शहर में हवा की रफ्तार थमी रही वहीं आज सुबह छह बजे शहर का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज बादलों की आवाजाही रहने पर दिन और रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मंगलवार रात प्रदेश का न्यूनतम तापमान
अलवर— 6.2
भीलवाड़ा— 8.8
माउंट आबू— 7.3
सीकर— 9
चूरू— 9.2
पिलानी— 10.5
डबोक— 10.8
जोधपुर— 11.7
अजमेर— 12
श्रीगंगानगर— 12.2
कोटा— 12.3
जयपुर— 12.9
जैसलमेर— 16
बाड़मेर— 16.3
फलोदी— 17.2

— तापमान डिग्री सेल्सियस में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो