weather news : फाल्गुन में ही तपा रहे सूर्यदेव, मई-जून में ये होगा हाल
जयपुरPublished: Feb 21, 2023 10:24:38 am
अधिकतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किए जाने से गर्मी का बढ़ रहा असर


weather news : फाल्गुन में ही तपा रहे सूर्यदेव, मई-जून में ये होगा हाल
जयपुर। फाल्गुन मास में प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते दो दिनों की बात की जाए तो प्रदेश में न्यूनतम तापमान भी अब 11 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। इधर जैसलमेर, कोटा, बाड़मेर, चूरू, फलौदी अभी से सबसे गर्म जगहों में शुमार हो चुके हैं शरीर में पानी की मात्रा में कमी नहीं आए इसके लिए शहरवासी पेय चीजें गन्ने का रस, शिकंजी काम में ले रहे हैं।