scriptWeather News : गर्मी के तेवर तीखे | Weather News: Sharp summer heat | Patrika News

Weather News : गर्मी के तेवर तीखे

locationजयपुरPublished: Feb 26, 2021 09:54:57 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

कम हो रहा सर्दी का असरअधिकांश शहरों का दिन का तापमान 32 डिग्री पारफलौदी 36.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक गरमदो दिन बाद फिर बदलेगा मौसमसक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

Weather News : गर्मी के तेवर तीखे

Weather News : गर्मी के तेवर तीखे


प्रदेश में लगातार गर्मी के तेवर हावी हो रहे हैं। सुबह और शाम गुलाबी सर्दी का असर भी कम हो रहा है। प्रदेश के अधिकांश शहरों का दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस फलौदी का रहा। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी समेत प्रदेशभर में एक बार फिर से तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम का मिजाज बदलेगा। प्रदेश में रविवार से नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद 1 मार्च से आगामी पांच दिनों तक तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट होगी। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से करीब तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड हो रहा है।
प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 33.9 18.0
जयपुर 34.2 19.8
कोटा 34.1 17.9
डबोक 33.6 13.8
बाड़मेर 33.6 19.9
जैसलमेर 35.4 19.0
जोधपुर 35.6 15.8
बीकानेर 35.6 20.0
चूरू 36.1 14.5
श्रीगंगानगर 33.2 15.3
भीलवाड़ा 34.5 12.0
वनस्थली 34.9 17.0
अलवर 34.8 14.8
पिलानी 35.1 14.5
सीकर 32.0 15.5
चित्तौडगढ़़ 35.6 13.1
फलौदी 36.2 19.4
सवाई माधोपुर 34.9 17.4
भरतपुर 36.1 13.9
धौलपुर 35.1 15.3
करौली – 16.8
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो