scriptWeather news || 4 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी | Weather news Warning of heavy rainfall in 4 districts | Patrika News

Weather news || 4 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

locationजयपुरPublished: Jun 30, 2020 08:30:51 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

गर्मी का कहर जारीकल सक्रिय होगा मानसून


प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में वृद्धि के साथ मंगलवार को भी गर्मी का कहर जारी रहा। पश्चिम क्षेत्र के सभी प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार चूरू में बीकानेर में अधिकतम तापमान ४५ डिग्री, चूरू में ४४.९ डिग्री, श्रीगंगानगर और जैसलमेर में ४३.४ डिग्री, बाड़मेर में ४२.२ डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से लेकर 3३ डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान बूंदी, चित्तौडग़ढ़, झालावाड़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही जिलों में कहीं कहीं पर भारी बारिश होने की चेतावनी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के मुताबिक ३ जुलाई को बारां, झालावाड़, कोटा, सवाई माधोपुर जिलों में कहीं कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना है। ४ जून को बारां, झालावाड़, कोटा, सवाई माधोपुर जिलों में कहीं कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है।
आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान ४१ डिग्री और २९ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कहीं कहीं पर भारी वर्षा दर्ज की गई और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक वर्षा झालावाड़ के डग में ९२ मिमी दर्ज की गई।

24 जून को मानसून का प्रदेश में हुआ था प्रवेश


जानकारी के मुताबिक राजस्थान में 24 जून को ही मानसून प्रवेश कर चुका था। उसके बाद यह तेजी से पूरे प्रदेश में छा गया था लेकिन उसके तुरंत बाद ही यह देश के उत्तरी पूर्वी हिस्से में चला गया था। इसके चलते राज्य में मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लग गया। इससे बारिश की संभावना न के बराबर हो गई थी लेकिन मौसम विभाग ने अब यह संभावना जताई है कि अब बुधवार से मॉनसून फिर सक्रिय हो सकता है।

प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 40.0 28.5
जयपुर 41.9 28.0
कोटा 37.8 25.2
डबोक 37.6 27.2
बाड़मेर 42.4 30.3
जैसलमेर 43.4 29.9

जोधपुर 43.1 32.5
बीकानेर 45.0 33.8
चूरू 44.9 30.1
श्रीगंगानगर 43.4 29.2

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो