scriptफतेहपुर 5 डिग्री सेल्सियस, 12 साल में सबसे कम रहा तापमान | Weather news#Weather forecast | Patrika News

फतेहपुर 5 डिग्री सेल्सियस, 12 साल में सबसे कम रहा तापमान

locationजयपुरPublished: Oct 30, 2021 07:18:11 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

प्रदेश में सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछले 12 साल के दौरान अक्टूबर में अब तक का सबसे कम तापमान रहा है। इससे पूर्व 2020 में फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री,2018 में 9.0 डिग्री,2016 में 9.2 डिग्र्री सेल्सियस रहा था।


सीकर 10.0 और चूरू 11.0 डिग्री सेल्सियस
अभी और कम होगा तापमान
जयपुर।
राजस्थान में सर्दी जोर पकड़ रही है। प्रदेश में सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछले 12 साल के दौरान अक्टूबर में अब तक का सबसे कम तापमान रहा है। इससे पूर्व 2020 में फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री,2018 में 9.0 डिग्री,2016 में 9.2 डिग्र्री सेल्सियस रहा था।
फतेहपुर के बाद सबसे कम तापमान सीकर का 10.0 डिग्री और चूरू 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश के अधिकांश जिलों के रात का तापमान में कमी दर्ज की गई। अजमेर के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी हुई। 29 अक्टूबर को रात का तापमान 16.6 डिग्री था जो 30 अक्टूबर को 14.0 डिग्री सेल्सियस ही रह गया। इसी प्रकार राजधानी जयपुर का रात का तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 15.2 डिग्री सेल्सियस, चित्तौडगढ़़ का रात का तापमान 13.2 डिग्री से कम होकर 11.6 डिग्री सेल्यियस रह गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक राजस्थान का मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

फतेहपुर का पिछले 12 साल का न्यूनतम तापमान
वर्ष…………तापमान
2021…………………..5.0…
2020……………………6.5
2019…………………..11.6
2018………………………9.0
2017……………………10.8
2016…………………….9.2
2015…………………….10.6
2014……………………..10.8
2013…………………..10.0
2012…………………….8.7
2011………………………..12.5
2010……………….11.0
2009…………………..12.5
……………….
प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 31.0…….. 14.0
जयपुर 30.2……….. 15.2
कोटा 30.4………… 16.1
डबोक 29.5…………. 12.2
बाड़मेर 35.3……………..18.4
जैसलमेर 34.0………… 16.8
जोधपुर 33.4……….. 17.1
बीकानेर 33.5……… 18.0
चूरू 31.5………….. 11.0
श्रीगंगानगर 31.7……….. 16.3
भीलवाड़ा 29.2…….11.4
वनस्थली 30.6…….. 14.1
अलवर 29.6………… 16.2
पिलानी30.5……………. 13.5
सीकर 30.0……… 10.0
चित्त्तौडगढ़़ 29.7……. 11.6
फलौदी 34.4…………. 18.2
सवाई माधोपुर 31.4……. 16.4
करौली………………….. 15.7
नागौर………………… 13.3

ट्रेंडिंग वीडियो