scriptWeather News- फतेहपुर सबसे ठंडा, 1.8 डिग्री सेल्सियस | weather news#weather update#weather in rajasthan | Patrika News

Weather News- फतेहपुर सबसे ठंडा, 1.8 डिग्री सेल्सियस

locationजयपुरPublished: Nov 23, 2021 09:38:26 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

राजस्थान के विभिन्न भागों का पारा गिरता जा रहा है। सीकर जिले का फतेहपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के अन्य सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।


सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान में एक से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट
जयपुर।
राजस्थान के विभिन्न भागों का पारा गिरता जा रहा है। सीकर जिले का फतेहपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के अन्य सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। प्रदेश में चूरू, श्रीगंगानगर, पिलानी, सीकर, धौलपुर, नागौर जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में अजमेर और जोधपुर का न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई। अजमेर के न्यूनतम तापमान में 7.2 डिग्री, जोधपुर का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछली रात के मुकाबले 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजधानी के जयपुर के न्यूनतम तापमान में भी 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। सीकर के न्यूनतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। धौलपुर के न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी। न्यूनतम तापमान में भी कुछ गिरावट आएगी।
प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 30.8…………… 10.2
बाड़मेर 33.7……………. 14.8
बीकानेर 32.0………………. 12.6
चूरू 30.3………………………… 5.9
जयपुर 29.1………………… 11.6
जैसलमेर 32.0………………… 13.3
जोधपुर 31.5………………… 11.8
कोटा 28.3……………………. 15.6
श्रीगंगानगर 30.1………………… 9.7
डबोक 29.6…………………… 15.0
भीलवाड़ा 28.5………………… 12.9
वनस्थली………………………… 10.5
अलवर 26.4…………………… 12.2
पिलानी 30.4………………………. 7.5
सीकर 27.5……………………….5.6
चित्तौडगढ़़ 29.2……………………. 14.1
फलौदी………………………………. 14.8
धौलपुर………………………………… 9.9
नागौर 30.1……………….. 7.7
टोंक 30.9……………………. 13.4
बूंदी 28.7……………………… 15.7
जालौर 33.1…………………….. 12.6
सिरोही 31.9………………………….. 13.7
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो